फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP election 2018: Rahul gandhi says in sagar PM Modi no longer talks about employment or corruption

मध्यप्रदेश: राहुल गांधी की सीधी बात, पीएम मोदी अब न रोजगार की बात करते हैं न भ्रष्टाचार की

Fri, 16 Nov 2018 03:18 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 16 Nov 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
MP election 2018: Rahul gandhi says in sagar PM Modi no longer talks about employment or corruption
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के देवरी सागर में चुनावी सभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र पर जमकर निशान साधा। राहुल गांधी ने बेरोजगारी और किसानों की समस्या, नोटबंदी, अमीरों की कर्जमाफी जैसे कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले चुनाव में दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वादे की याद दिलाई। राहुल ने कहा, "मोदी जी अपने भाषण में साढ़े चार साल के रिकॉर्ड की बात करते हैं लेकिन कितने युवाओं को रोजगार दिया, उसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते। मध्य प्रदेश की सरकार ने 15 साल और केंद्र ने 4 साल में कितनों को रोजगार दिया, किसी को नहीं बताया।' राहुल ने कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है जिसके चलते गरीब, मजदूर, किसान, छोटे कारोबारी को लाइन में लगा दिया गया और कालेधन वाले हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से भाग गए। 
विज्ञापन

चीन में हर दिन 50 हजार नौकरी, भारत में सिर्फ 450

राहुल गांधी ने कहा कि चीन हर दिन 50 हजार नौकरी पैदा करता है। वहीं भारत में स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं के बाद भी मोदी सरकार हर दिन सिर्फ 450 नौकरी पैदा करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों के दौरान बेरोजगारी दुगनी हो गई है और युवाओं में आत्महत्या की दर दो हजार फीसदी बढ़ी है। 

राहुल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी है। स्कूलों और अस्पतालों का निजीकरण हो गया है जहां लोगों की पहुंच नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा शिवराज चौहान जी ने मध्य प्रदेश के एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। कांग्रेस सरकार आएगी तो खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे और मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी पद देंगे। 

नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला : राहुल 

राहुल ने कहा कि नोटबंदी से बड़ा घोटाला देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। राहुल ने कहा, नोटबंदी करके नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के गरीब लोगों की जेब में हाथ डालकर उनका पैसा निकालकर हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों की जेब में डाला है। 

शिवराज सिंह पर बड़ा हमला 

राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पूरा मध्यप्रदेश जानता है व्यापम घोटाले में शिवराज चौहान जी और उनके परिवार का क्या रोल है।   

राहुल ने घोटालों की सूची गिनाते हुए कहा, "ई-टेंडरिंग घोटाला - 3000 करोड़ आपसे छीन लिये गये। सारे टेंडर शिवराज चौहान जी के लोगों को दे दिये गये। मिड-डे-मील घोटाला, नर्मदा घोटाला... पूरी लिस्ट बनी हुई है।"  

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले भ्रष्टाचार की बातें करते थे। आजकल उनके भाषण में भ्रष्टाचार की बातें नहीं होती। वह कहते थे कि 56 इंच की छाती है। मुझे पीएम नहीं चौकीदार बनाओ। आजकल भाषण में मोदी भ्रष्टाचार शब्द का इस्तेमाल भी नहीं करते। 

अमीरों का कर्ज माफ किया: राहुल 

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल में हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का तीन लाख 50 हजार करोड़ रुपया कर्जा माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 33 हजार करोड़ रुपये लगते हैं, इससे 10 गुना पैसा मोदीजी ने अपने चुने हुए उद्योगपतियों को दे दिया। 

राहुल गांधी ने कहा, "मैं मोदी जी के दफ्तर में गया। खुद गया। मैंने उनसे एक सवाल पूछा कि मोदी जी एक बात बताइए, आपने 3 लाख करोड़ रुपया 15-20 लोगों का माफ किया। आप किसान से बोनस छीनते हैं, उसे सही दाम देने का वादा किया, लेकिन नहीं देते हो। आप किसान का कर्जा माफ क्यों नहीं करते हो? मेरे सवाल का जवाब मोदी जी ने नहीं दिया।" 

10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ होगा : राहुल 

राहुल गांधी ने किसानों ने वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के 10 दिन के अंदर मध्य प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। कर्जा माफ करने में 11वां दिन नहीं लगेगा। 

राहुल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने लोगों के लिए लागू की गई नीतियों को उपहार में नहीं दिया है। यह लोगों की ही है। आज मोदी सरकार उन्हें लोगों से छीन रही है। हम आपको यह वापस दे देंगे जो आपका ही है।" 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed