{"_id":"5bfa5cfebdec2241bd3dc006","slug":"mp-election-2018-chachoda-bjp-mla-mamta-meena-alleged-viral-video-of-dalit-atrocity-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित परिवार को पीट रहीं भाजपा विधायक ममता मीणा का कथित वीडियो वायरल, दिग्विजय ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित परिवार को पीट रहीं भाजपा विधायक ममता मीणा का कथित वीडियो वायरल, दिग्विजय ने किया ट्वीट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल वीडिया का दृश्य
- फोटो : Facebook Digvijaya Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर चांचौड़ा से भाजपा विधायक ममता मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर ममता मीणा एक दलित परिवार को पिटवा रही हैं और खुद एक दलित महिला को लात से पीट रही हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप पूरे चरम पर है।
दिग्विजय सिंह ने सोशल मिडिया ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर सवाल किया, "क्या किसी भी जन प्रतिनिधि का यह आचरण होना चाहिये?"
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि दुर्भाग्य से दलित उत्पीड़न के नाम पर मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर आता है। प्रदेश में दलित युवक का हाथ तोड़ दिया जाता। दलितों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं पूरे प्रदेश में बढ़ गई हैं।
अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो में घूंघट डाली हुई और लात पीटते हुए महिला कथित तौर पर चांचौड़ा से भाजपा विधायक ममता मीणा बताई गई हैं। लेकिन यह जांच का विषय है कि यह ममता मीमा हैं या कोई और।
पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि क्या ममता मीणा जी यह स्वीकार करेंगी कि वह इस वीडियो में हैं। भाजपा को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने सोशल मिडिया ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर सवाल किया, "क्या किसी भी जन प्रतिनिधि का यह आचरण होना चाहिये?"
क्या किसी भी जन प्रतिनिधि का यह आचरण होना चाहिये?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 24, 2018