फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp election 2018: candidate deposited rupees 10 thousand in coins as election guarantee in Indore

..जब चुनावी जमानत की रकम भरने 10 हजार के सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Fri, 09 Nov 2018 09:53 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 09 Nov 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
mp election 2018: candidate deposited rupees 10 thousand in coins as election guarantee in Indore
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में इंदौर में दिलचस्प चुनावी रंग देखने को मिला। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी गुरुवार को उस समय भौंचक्के रह गये, जब 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये जमानत की रकम भरने आये एक उम्मीदवार ने उनके सामने 10,000 रुपये के सिक्कों का ढेर लगा दिया। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी शाश्वत शर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि दीपक पवार इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-तीन से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह जमानत की रकम के रूप में 10,000 रुपये की रेजगारी साथ लेकर आये थे। यह रेजगारी एक-एक रुपये के सिक्कों के रूप में थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के दौरान पांच लोगों ने सिक्के गिनकर उन्हें रसीद दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पवार ने चुनावी जमानत की रकम तो भर दी है। लेकिन फिलहाल अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है। 

प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिये पर्चा भरने की नौ नवम्बर को आखिरी तारीख है। 

इस बीच, पवार ने संवाददाताओं को बताया कि वह पेशे से वकील हैं और चुनावों में पहली बार किस्मत आजमाने जा रहे हैं। 

जमानत की रकम के रूप में रेजगारी जमा करने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि बाजार में इन दिनों नकदी की खासी किल्लत है और लोगों ने उन्हें चुनावी चंदे के रूप में केवल सिक्के दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को स्वर्णिम भारत इंकलाब पार्टी का नेता बताने वाले पवार ने कहा, "चुनावी चंदे में नोट नहीं मिलने पर मुझे इन सिक्कों को ही जमानत की रकम के रूप में जमा कराना पड़ा।"  (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed