फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: 10 EVMs replaced after technical fault in Bhopal, complaint of fake voting, BJP-Congress workers

MP Election: भोपाल में तकनीकी खराबी के बाद 10 EVM बदली, फर्जी मतदान की शिकायत, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Fri, 17 Nov 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Nov 2023 08:52 PM IST
सार

भोपाल जिले की सात विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान के दौरान तकनीकी खराबी से 10 EVM और 6 VVPAT को बदला गया। गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन
MP Election: 10 EVMs replaced after technical fault in Bhopal, complaint of fake voting, BJP-Congress workers
भोपाल में दोपहर तीन बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की सभी 230 सीटों पर शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। इसमें मतदाताओं को कुछ दिक्कतें सामने आ रही है तो कहीं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी आपस में भिड़ने की सूचना है। भोपाल में सुबह मतदान से 90 मिनट पहले पार्टियों के पदाधिकारियों के सामने मॉक पॉल हुआ। इसमें ईवीएम की 8 कंट्रोल यूनिट, 22 बैलेटिंग यूनिट और 16 वीवीपैट में तकनीकी खराबी आई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले सभी मशीनों को बदल दिया गया। इसके बाद मतदान समाप्त होने तक शहर में पांच कंट्रोल यूनिट, 5 बैलिटेंग यूनिट और 7 वीवीपेट में दिक्कत आई। कुल 22 बैलेटिंग यूनिट, 13 कंट्रोल यूनिट और 23 वीवीपैट में तकनीकी खराबी आई। अधिकारियों ने बताया कि उनको तुरंत बदल दिया गया, जिसे मतदान बाधित नहीं हुआ। बता दें ईवीएम में दो यूनिट होती है। एक कंट्रोल यूनिट (सीयू) और बैलटिंग यूनिट (बीयू) होती है। इन दोनों को एक कैबल से जोड़ा जाता है। 
विज्ञापन


गोविंदपुरा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े 
गोविंदपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ने की सूचना मिली। आनंद नगर के 192, 193 पोलिंग बूथ पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता को हाथ में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कराया। 
विज्ञापन


बैरागढ़ में फर्जी मतदान की शिकायत 
हुजूर विधानसभा के बैरागढ़ क्षेत्र में गणेश विद्या मंदिर क्रमांक 68 में फर्जी मतदान की कांग्रेस ने शिकायत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ पर असुविधा की शिकायत 
भोपाल के पिपलाली इलाके में पोलिंग बूथ पर असुविधाओं के भी शिकायत के मामले सामने आए। गोविंदपुरा क्षेत्र के पिपलानी में पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर ना होने से लोग दिव्यांग और बुजुर्गों को उठा कर मतदान केंद्र लेकर जाते दिखे।


विश्वास सारंग का भी कार्यकर्ता को पीटने का वीडियो वायरल 
नरेला से विधायक और भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग का चुनाव समाप्त होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।  इसमें सारंग एक लड़के को मारते दिख रहे है। इस वीडियो को कांग्रेस ने शेयर कर लिखा कि हार की हताशा से विश्वास सारंग परेशान है। यह वीडियो ऐशबाद इलाके में हिंद कॉन्वेंट स्कूल का बताया जा रहा है। जहां विश्वास सारंग की कांग्रेस कार्यकर्ता से बहस हो गई। जिसके बाद उनके समर्थकों ने उस युवक को पीटा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला पहुंचे। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इसी विधानासभा क्षेत्र के दिलकुशा में वोटिंग के दौरान अज्ञात युवकों की तरफ से पथराव करने की भी शिकायत आई है। इसमें कार के कांच फूट गए। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed