{"_id":"64f4b5ddcda4cf39800b69b4","slug":"mp-crime-teacher-was-chased-and-beaten-in-school-in-singrauli-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: स्कूल में टीचर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पर FIR दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: स्कूल में टीचर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पर FIR दर्ज की
Sun, 03 Sep 2023 10:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:05 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में कहने को तो कानून का राज है। लेकिन हकीकत में यहां भाजपा के गुर्गों का राज चलता है, जो आए दिन किसी न किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कानून उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय खुद पीड़ित पर मुकदमा दर्ज कर देती है।
विज्ञापन
शिक्षक को पीटते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में गुरुवार यानी 31 अगस्त को भाजपा के गुर्गों ने एक शिक्षक को स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई कर दिया। इतना ही नहीं शिक्षक को स्कूल के बाहर निकालकर भी कीचड़ में दौड़ाकर बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस घटना को अंजाम देने में महिला भी शामिल है, जो शिक्षक को बचाने की बजाय पीटते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो गया है। वहीं, पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और हैरत की बात है कि तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई कर दी, जिससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
सरई थाना क्षेत्र के सरई गांव के रहने वाले पीड़ित शिक्षक धनेश्वर गुप्ता ने बताया कि पुरानी जमीनी विवाद में गांव के ही कोमल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता और बीरेंद्र गुप्ता ने स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट किए। इसके बाद स्कूल परिसर के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर कीचड़ में बेरहमी से बेदम पिटाई की। सरई थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद अब खुद मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी कोमल गुप्ता भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष है, राजनीति संरक्षण होने की वजह से आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है और मामला रफा-दफा करने के उद्देश्य से मेरे ऊपर मामला दर्ज किया है। वहीं, इस पूरे मामले में सिंगरौली अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने कहा कि सरई थाने की पुलिस ने मामला पीड़ित के खिलाफ दर्ज किया है। लेकिन अब मामले में खात्मा लगा देंगे।
