फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime Four people molested a teenager in Katni

MP Crime: कटनी में किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म, मामला सुनकर खड़े हो गए पुलिस के कान

Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक युवक के साथ चार लोगों ने मिलकर कुकर्म किया है। वहीं, पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
MP Crime Four people molested a teenager in Katni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग युवक से चार लोगों ने मिलकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जानकारी लगते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर बायपास इलाके में एक नाबालिग युवक को चार लोगों ने मिलकर उसे ऑटो में बैठा लिया और डरा-धमका कर उसके साथ एक-एक करके अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना से पीड़ित 17 वर्षीय युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुठला थाने पहुंचा, जहां युवक ने अपने साथ हुई आपबीती बताते हुए चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, सहित कुकर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एएसपी संतोष डहरिया ने बताया कि आठ बजे एक युवक दुकान जा रहा था। तभी इंद्रानगर निवासी रामजस चौधरी, राजा निषाद, शिब्बू चौधरी सहित एक नाबालिग युवक ने उसके साथ मारपीट की घटना अंजाम देते हुए कुकर्म किया है। इस पर पुलिस ने धारा-363, 377, 294, 323, 506 सहित पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए सभी की गिरफ्तारी कर लिया है। फिलहाल, मामले पर पूछताछ करते हुए जांच जारी रखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed