फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: Rapid pace of corona in Indore, 1852 new infected found in 24 hours, 6380 new cases were reported across the state

MP Corona Update: इंदौर में कोरोना की तेज रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1852 नए संक्रमित, प्रदेशभर में 6380 नए मामले आए सामने

Sun, 16 Jan 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को 6380 नए कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में 830923 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। सबसे ज्यादा 1852 मरीज इंदौर में मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
MP Corona Update: Rapid pace of corona in Indore, 1852 new infected found in 24 hours, 6380 new cases were reported across the state
मध्य प्रदेश में कोरोना की तेज रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी तेज रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रही है। शनिवार को प्रदेश में 830923 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 6380 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति खराब होती जा रही है। बीते 24 घंटे में अकेले इंदौर में कोरोना के 1852 नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को इंदौर में 1343 मरीज मिले थे वहीं शनिवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1852 पर पहुंच गई। वहीं इंदौर और जबलपुर में कोरोना संक्रमित दो लोगों की शनिवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को संक्रमण दर 7.71 फीसदी दर्ज की गई। जो कि शुक्रवार को 6.67 फीसदी थी। जैसे-जैसे संक्रमण दर बढ़ रही है वैसे ही प्रदेश में रिकवरी दर घटती जा रही है। कल प्रदेश में रिकवरी रेट 95.11 फीसदी रही। शनिवार को कोरोना संक्रमित 1792 मरीज स्वस्थ हुए। 
विज्ञापन

 
शहर जो बन गए हैं कोरोना का हॉटस्पॉट 
प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना पहुंच चुका है लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो भोपाल में 1175, ग्वालियर में 756 और जबलपुर में 482 नए केस सामने आए हैं वहीं सागर में 196 और उज्जैन में 152 मरीज मिले हैं। विदिशा, सीहोर और रतलाम में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर गई है। शनिवार को विदिशा में 117, सीहोर में 102 तो रतलाम में 101 मरीज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने मरीज
बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरो में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बड़वानी में 89, खरगौन में 85, शहडोल में 78, धार में 74, खंडवा में 74, उमरिया में 69, कटनी में 64, बैतूल में 57, दमोह में  59, झाबुआ में 59, डिंडौरी में 43, मुरैना में 44, अनूपरपुर में 43, होशंगाबाद में 42, शिवपुरी में 37, भिंड में 35, छतरपुर में 35, छिंदवाड़ा में 35, अशोकनगर में 33, सतना में  32, नरसिंहपुर में 32, निवाड़ी में  32, रीवा में 31, दतिया में 31, मंडला में  31, बुरहानपुर में 29, सिंगरौली में 28, बालाघाट में  22, अलीराजपुर में 17, राजगढ़ में 16, सिवनी में 15, पन्ना में 15, नीमच में 14, गुना में 9, मंदसौर में 9, सीधी में 6, रायसेन में 5, श्योपुर में 5, टीकमगढ़ में 5, देवास में 4, शाजापुर में 2 और  हरदा में 1 संक्रमित मरीज मिला है। 











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed