फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: Effect of third wave of corona in Madhya Pradesh, 948 new patients found in Indore, Kamal Nath's OSD also infected

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का असर, इंदौर में मिले 948 नए मरीज, कमलनाथ के OSD भी संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 06:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। प्रदेश में कल 79051 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 3160 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सागर में एक युवती की कोरोना से मौत हो गई। पूर्व सीएम के ओएसडी भी संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Corona Update: Effect of third wave of corona in Madhya Pradesh, 948 new patients found in Indore, Kamal Nath's OSD also infected
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 3160 नए संक्रमित मिले हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा 948 मरीज अकेले इंदौर में पाए गए हैं, वहीं राजधानी भोपाल में कल जांच किए गए लोगों में से 562 लोग कोरोना संक्रमित मिले। ग्वालियर और जबलपुर में भी संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहा हैं। ग्वालियर में कल 298 और जबलपुर में 242 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोरोना के 4 वोरिएंट एक्टिव हैं। प्रदेश में डेल्टा, अल्फा, ओमीक्रॉन और अन्य वेरिएंट के संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ था ये तीसरी लहर में भी मौजूद है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर हर वर्ग को अपना शिकार बना रही हैं। युवा और बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव जनसंपर्क हुए संक्रमित, विभाग में हड़कंप
मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त राघवेंद्र सिंह की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों की एक बैठक भी ली थी। बैठक में शामिल अधिकारियों ने कोरोना जांच कराई, जिसमें जनसंपर्कअधिकारी मुकेश दुबे समेत कई अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिरायु में भर्ती हुए कमलनाथ के ओएसडी
पूर्व सीएम कमलनाथ के ओएसडी आरके मिगलानी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए राजधानी के चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरके मिगलानी महामारी की दूसरी लहर में भी कोरोना की चपेट में आए थे। वो अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं जिसके चलते डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना से सागर में 2 मौतें
कोरोना की तीसरी लहर से सागर में दो युवा मौतें हुई हैं। 22 साल की एक युवती और 22 साल के युवक की कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। सागर के संत कबीर नगर में रहने वाले एक युवक को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज को दौरान मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण फेफड़ों में पानी बताया। युवक से पहले एक युवती की भी मौत हो गई थी। युवती बीते 10 दिनों से घर पर ही सर्दी जुकाम का इलाज करा रही थी, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां वो कोरोना संक्रमित पाई गई। इलाज के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कोविड निमोनिया कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 जनवरी तक 10538 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 

राजधानी में ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिला
भोपाल के कोलार में यूएस से लौटी की एक युवती कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है। युवती का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। राहत की बात ये है कि युवती के संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। फिलहाल राजधानी में 1962 मरीज एक्टिव हैं, जिसमें से 53 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

प्रदेश में चालू रहेंगे स्कूल
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल मंत्रियों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने प्रदेश के स्कूलों को अभी बंद न करने का निर्णय लिया है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। 


कोरोना का असर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जबलपुर में होने वाला आरएसएस का प्रांत शिविर रद्द कर दिया गया है। वहीं अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए हाईकोर्ट और खंडपीठों में 10 जनवरी से वर्चुअल मोड में सुनवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed