फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: Cases of infection decreased, but death figures are increasing, 5533 new patients were found in 24 hours

MP Corona Update: संक्रमण के मामले घटे, लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता, 24 घंटे में 5533 नए मरीज मिले

Sat, 05 Feb 2022 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 5533 नए कोरोना संक्रमित मिले वहीं, 8 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा 1098 संक्रमित मरीज मिले हैं।  

विज्ञापन
MP Corona Update: Cases of infection decreased, but death figures are increasing, 5533 new patients were found in 24 hours
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं, लेकिन मौत के आकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। प्रदेशभर में 24 घंटे में 5533 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 8 लोगों की मौत रिपोर्ट हुई है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 47 हजार 986 नए संक्रमित मरीज हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में 78 हजार 71 लोगों की जांच की गई। सभी 52 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। 6 जिलों में 8 मौतें भी रिपोर्ट हुई। भोपाल-इंदौर में 2-2 और धार, जबलपुर, खरगौन, टीकमगढ़ में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। राहत की बात यह है कि 8558 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना से 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 41 हजार 940 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं। कोरोना के कारण प्रदेश में अब तक 10 हजार 656 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


17 जिलों में 100 से ज्यादा नए  केस 
भोपाल में 1098, इंदौर 679, जबलपुर 390, बैतूल में 117, छतरपुर 108, दतिया 146, धार 111, ग्वालियर 119, होशंगाबाद 119, खरगौन 116, रायसेन 159, राजगढ़ 101, सागर 111, सीहोर 146, सिवनी 118, उज्जैन 115, विदिशा 148 समेत अन्य जिलों में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


162 मरीज ऑक्सीजन पर 
प्रदेश में 902 संक्रमित और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से 162 ऑक्सीजन पर हैं। भोपाल में 293 में से 43 और इंदौर में 196 में से 82 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जनता से अपील की है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। शादियों में अब संख्या की पाबंदी खत्म की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed