{"_id":"61f386ec2e3ed2445c4408d3","slug":"mp-corona-update-7763-new-cases-in-24-hours-in-mp-more-newly-infected-found-in-bhopal-than-indore-5-died-1219-patients-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Update: एमपी में 24 घंटे में 7763 नए केस, इंदौर से ज्यादा नए संक्रमित भोपाल में मिले, 5 की मौत, 1219 मरीज अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Update: एमपी में 24 घंटे में 7763 नए केस, इंदौर से ज्यादा नए संक्रमित भोपाल में मिले, 5 की मौत, 1219 मरीज अस्पताल में भर्ती
Fri, 28 Jan 2022 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:32 AM IST
सार
प्रदेशभर में गुरुवार को 7763 नए कोरोना संक्रमित मिले और 5 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार 945 हो गई है। संक्रमण दर 10.89 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में 7763 नए मरीज मिले और 5 लोगों की कोरोना से मौत रिपोर्ट हुई है। अब प्रदेश में इंदौर से ज्यादा भोपाल में संक्रमित मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। वहीं, 1219 संक्रमित/संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रदेश में गुरुवार को 71268 सैंपल की जांच में 7763 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि एक दिन में 11 हजार 602 मरीज ठीक हुए हैं। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले 11 से 12 हजार मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे, जो अब घटकर 7763 पर आ गए हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या भी 90 हजार तक पहुंच गई थी, जो अब 67 हजार 945 है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अब प्रदेश में कोरोना थमता जा रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण दर 10.89 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.08 प्रतिशत है। मिश्रा ने बताया कि अब तक 1418 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
5 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना से 5 मौते रिपोर्ट हुई हैं। इंदौर में 2, भोपाल,खरगौन और जबलपुर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक मृतकों का आकड़ा 10 हजार 602 हो गया है। प्रदेश में कोरोना से बढ़ती मौतें चिंता बढ़ा रही हैं। मृतकों में अधिकतर दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज हैं।
विज्ञापन
1219 मरीज अस्पताल में भर्ती
प्रदेश में अब तक 9.41 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 8.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 67 हजार 945 एक्टिव केस हैं। अस्पतालों में 1219 संक्रमित/संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिसमें 214 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।