फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 7359 new corona patients found in Madhya Pradesh, 6 corona patients died in 24 hours including 3 infected in Indore

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के 7359 नए मरीज मिले, इंदौर में 3 संक्रमितों सहित 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत

Wed, 02 Feb 2022 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कल 7359 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 1438 मरीज मिले हैं। वहीं, कल 6 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Corona Update: 7359 new corona patients found in Madhya Pradesh, 6 corona patients died in 24 hours including 3 infected in Indore
मध्य प्रदेश में कोरोना से 6 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही घट गए हों लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। बीते 24 घंटों में 7359 मरीज मिले हैं वहीं, 6 संक्रमितों की मौत की खबर है। मंगलवार को इंदौर में सबसे ज्यादा 1438 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी भोपाल में 1112 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

 
प्रदेशभर में कल 78110 लोगों की सैंपल जांच की गई थी, जिसमें से 7359 लोग संक्रमित पाए गए। इंदौर में 3, भोपाल में 2 और खरगौन में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि कल कोरोना संक्रमित 9696 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेशभर में 53951 लोग वर्तमान में कोरोना से संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


भोपाल: राजधानी भोपाल में कल 5675 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 1112 लोग संक्रमित पाए गए और दो लोगों की मौत हो गई। भोपाल में 2712 लोग कल रिकवर हुए हैं वर्तमान में एक्टिव केसेस की संख्या 10870 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर: इंदौर में कल कोरोना के सबसे ज्यादा 1438 प्रकरण मिले हैं हालांकि यहां जांच भी ज्यादा लोगों की हुई थी। कल इंदौर में 10762 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। 1378 संक्रमित स्वस्थ हुए थे और 3 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वर्तमान में इंदौर में 10653 संक्रमित मरीज हैं।


अन्य जिलों की स्थिति
प्रदेश में मंगलवार को हरदा को छोड़कर शेष 51 जिलों में नए संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 390, खरगौन में 381, ग्वालियर में 164, विदिशा में 152, उज्जैन में 185, राजगढ़ में 113, झाबुआ 110, कटनी 131, मंदसौर 133, मंडला में 103, उज्जैन में 185, बालाघाट में 154, दमोह में 124, दतिया में 131 नए संक्रमित पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed