फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 32 new cases of corona in Madhya Pradesh, active cases increased to 275

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस, एक्टिव केस बढ़कर हुए 275

Mon, 23 May 2022 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 May 2022 11:36 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिर थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 32 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 275 हो गई है।

विज्ञापन
MP Corona Update: 32 new cases of corona in Madhya Pradesh, active cases increased to 275
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगातार घट-बढ़ हो रही है। रविवार को 32 नए एक्टिव केस सामने आए, जबकि 22 व्यक्ति कोरोना से रिकवर हो गए। अब प्रदेश में एक्टिव केस 275 हो गए हैं।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिर थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 32 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। बीते 24 घंटों में 22 मरीज रिकवर हुए हैं। मुरैना में सबसे अधिक छह नए केस सामने आए, जबकि भोपाल और दतिया में चार-चार नए केस दखने को मिले हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पिछले 24 घंटे में पूरे मध्य प्रदेश में 32 नए प्रकरण सामने आए हैं। 22 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 275 रह गए हैं। हमने 24 घंटे 5,924 सैम्पल लिए हैं। संक्रमण दर 0.53% है। रिकवरी दर 98% से अधिक है। 24 घंटे में पुलिस में कोई नया कोरोना केस नहीं आया है। एक एक्टिव केस इस समय जबलपुर में है। अब तक प्रदेश में 11.85 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मुरैना में सबसे अधिक नए केस
रविवार को मुरैना में छह नए केस सामने आए। भोपाल और दतिया में चार-चार नए केस देखने को मिले। ग्वालियर में तीन, गुना, निवाड़ी, रायसेन और आगर मालवा में दो-दो, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, मंदसौर, राजगढ़ और टीकमगढ़ में एक-एक नए केस सामने आए हैं। ग्वालियर और भोपाल में 39-39 एक्टिव केस हैं। वहीं, इंदौर में एक्टिव केस सिर्फ 20 रह गए हैं। रायसेन में 26 और मुरैना में 23 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed