फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 2612 new infected found on Thursday, 1-1 death in Indore, Jabalpur and Betul

MP Corona Update: गुरुवार को मिले 2612 नए संक्रमित, इंदौर, जबलपुर और बैतूल में 1-1 मौत, एक्टिव केस 26 हजार 179  

Fri, 11 Feb 2022 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 11:10 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 2612 नए संक्रमित मिले, वहीं 3 मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी भोपाल में मिले हैं। 

विज्ञापन
MP Corona Update: 2612 new infected found on Thursday, 1-1 death in Indore, Jabalpur and Betul
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन कोरोना से होने वाली मौतें कम नहीं हो रही हैं। हर दिन कोई न कोई संक्रमित दम तोड़ रहा है।  बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 2612 नए केस मिले है। वहीं, इंदौर, जबलपुर और बैतूल में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 26 हजार 179 हो गई है। 
विज्ञापन


गुरुवार को 74848 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 2612 संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 5995 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अब तक 10 लाख 21 हजार 361 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जिसमें से 9 लाख 84 हजार 500 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेशभर में कोरोना के चलते अब तक 10 हजार 682 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भोपाल में 5367 और इंदौर में 4032 मरीज हैं। 
विज्ञापन

MP Corona Update: 2612 new infected found on Thursday, 1-1 death in Indore, Jabalpur and Betul
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया

637 मरीज अस्पताल में भर्ती 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में संदिग्ध/संक्रमित 637 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 145 ऑक्सीजन पर हैं। वहीं भोपाल में 258 भर्ती मरीजों में से 82 और इंदौर में 116 में से 48 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। 

भोपाल में सबसे ज्यादा नए मरीज
प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में 549 मिले है। इसके बाद इंदौर में 228, नरसिंहपुर में 106, जबलपुर में 85, ग्वालियर में 29, अनूपपुर में 66, दमोह में 86, दतिया 69, देवास 59, धार 65, होशंगाबाद 74, रायसेन 89, सागर 77, सीहोर 72, सिवनी 75, शिवपुरी 75, विदिशा 50 समेत अन्य जिलों में नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed