{"_id":"62ee06aba1cfec577b2c4d0f","slug":"mp-corona-update-250-new-positives-were-found-in-the-state-one-patient-each-died-in-indore-and-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Update: प्रदेश में 250 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर और जबलपुर में एक-एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Update: प्रदेश में 250 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर और जबलपुर में एक-एक मौत
Sat, 06 Aug 2022 12:28 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:28 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में एक दिन बाद फिर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को 7820 जांच में 250 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, इंदौर और जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। एक दिन पहले प्रदेश में 169 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना केस फिर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सात हजार 820 जांच में 250 नए संक्रमित मिले हैं। इंदौर और जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। इस समय प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर बनी हुई है। एक दिन पहले मध्यप्रदेश में 169 संक्रमित मिले थे।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में संदिग्ध/ संक्रमित 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 16 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 22 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 10 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, इंदौर में 12 अस्पताल में भर्ती मरीज में चार ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक दस लाख 51 हजार 94 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दस लाख 38 हजार 941 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक दस हजार 760 मरीजों जान जा चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश में 240 मरीज ठीक हुए। प्रदेश के जबलपुर और इंदौर में एक-एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 1393 एक्टिव केस
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल एक हजार के ऊपर बनी हुई है। शुक्रवार को एक्टिव केस 1393 हो गए। इंदौर में सबसे ज्यादा 475 एक्टिव केस हैं। भोपाल में 321 और जबलपुर में 177 मरीज इलाज करा रहे हैं। बाकी शहरों में 100 से कम एक्टिव केस हैं। फेस्टिव सीजन में कोरोना के बढ़ते केस चिंता बढ़ा रहे है। भोपाल के डॉ. राकेश श्रीवास्वत ने लोगों से कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए घर से निकलने पर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और बुजुर्ग व दूसरी बीमारी से पीड़ित लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
24 जिलों में मिले नए मरीज
प्रदेश में शुक्रवार को 24 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें बालाघाट में 1, भिंड में 1, भोपाल में 68, छतरपुर में 2, दमोह में 7, दतिया में 1, गुना में 1, ग्वालियर में 10, हरदा में 1, होशंगाबाद में 9, इंदौर में 80, जबलपुर में 17, खरगोन में 3, मुरैना में 2, नरसिंहपुर में 9, रायसेन में 5, राजगढ़ में 5, रतलाम में 1, रीवा में 1, सागर में 3, सीहोर में 17, शिवपुरी में 1, उज्जैन में 4 और विदिशा में 1 नया संक्रमित मिला है।