Mp Corona Update: प्रदेश में 247 नए पॉजिटिव मिले, इंदौर-जबलपुर में 1-1 मौत
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर डराने लगा है। गुरुवार को 7991 जांच में 247 नए संक्रमित मिले है। वहीं, इंदौर-जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। इंदौर में 121 नए मरीज मिले है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1592 है।
विस्तार

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 80 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 11 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में 10 लाख 49 हजार 435 लोग अब तक संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 37 हजार 89 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 754 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 233 मरीज ठीक हुए।
इंदौर में सबसे ज्यादा 121 नए मरीज मिले
प्रदेश के 21 जिलों में नए मरीज मिले है। इसमें बालाघाट में 3, बैतूल में 1, भोपाल में 34, दतिया में 4, गुना में 1, ग्वालियर में 7, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 121, जबलपुर में 39, खंडवा में 5, खरगोन में 6, मंदसौर में 1, नरसिंहपुर में 1, निवाड़ी में 1, रायसेन में 3, राजगढ़ में 1, रतलाम में 2, सागर में 2, सीहोर में 9, शिवपुरी में 1, उज्जैन में 3 संक्रमित मिले है।