फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 21 new patients were found for the second consecutive day, Indore has maximum 10 cases

MP Corona Update: लगातार दूसरे दिन 21 नए मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 10 केस

Sat, 18 Dec 2021 05:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Dec 2021 05:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में सबसे अधिक 10 केस सामने आए हैं। इसके बाद भोपाल में 6 केस सामने आए हैं। 
 

विज्ञापन
MP Corona Update: 21 new patients were found for the second consecutive day, Indore has maximum 10 cases
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pti

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 नए मरीज सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 181 हो गई है। 24 घंटे में 16 केस रिकवर हुए हैं। इंदौर में सबसे अधिक 10 नए केस और भोपाल में 6 नए केस सामने आए हैं। सागर में 3 और ग्वालियर में 2 केस मिले हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 दिन के एवरेज केस भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। 23 नवंबर तक जहां 7 दिन का एवरेज सिंगल डिजिट में बना हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 18 तक पहुंच गया है। नए केस में यूके, यूएस और यूएई से लौटे तीन लोग शामिल हैं। सागर में बहुत दिन बाद कोरोना का पॉजिटिव केस सामने आया है। सागर में जो तीन नए केस सामने आए हैं, वह नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर गए थे। इसी तरह ग्वालियर में एक दंपती पॉजिटिव आए हैं। पति नोएडा में जॉब करता है। वह घर लौटा था। उसके बाद दोनों पॉजिटिव आए हैं। पिछले एक महीने में मध्य प्रदेश में 489 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 201 भोपाल में और 181 केस इंदौर में है। भोपाल में एक्टिव केस 62 है। वहीं, इंदौर में विदेश से आए तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed