फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 2092 new patients in 24 hours, 4 patients died in 4 cities including Bhopal, 568 patients hospitalized

MP Corona Update: 24 घंटे में 2092 नए मरीज, भोपाल समेत 4 शहरों में 4 मरीजों की मौत, 568 मरीज अस्पताल में भर्ती 

Sun, 13 Feb 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 10:42 AM IST
सार


मध्य प्रदेश में शनिवार को 70 हजार 353 जांच में 2092 नए मरीज मिले हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 1-1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।  
 

विज्ञापन
MP Corona Update: 2092 new patients in 24 hours, 4 patients died in 4 cities including Bhopal, 568 patients hospitalized
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले घटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है, लेकिन मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को 70 हजार 353 जांच में 2092 नए मरीज मिले हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 1-1 मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।  
विज्ञापन

 
प्रदेश में अभी 568 संक्रमित/संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 111 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इनमें से भोपाल में 240 मरीज में से 69 और इंदौर में 90 में से 32 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। प्रदेश में अभी तक 10 लाख 25 हजार 891 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 54 हजार 470 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 693 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, शनिवार को 4750 ठीक हुए। अभी 19 हजार 728 एक्टिव मरीज हैं। 
विज्ञापन


सागर में भी बढ़ी संक्रमितों की संख्या 
प्रदेश में सागर में संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी है। सागर में शनिवार को 107 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 461, इंदौर 291,सीहोर 76, रायसेन 74, सिवनी 68, होशंगाबाद 67, छतरपुर 64, जबलपुर 60, देवास 48, धार 48, पन्ना 45, शिवपुरी 45, खरगौन 44, छिंदवाड़ा 40, दमोह  36, बैतूल 35, विदिशा 34, झाबुआ 31, गुना 30, ग्वालियर 29, बालाघाट 28, मंडला 25, नरसिंहपुर 25, निवाड़ी 25, दतिया 23, उमरिया 23, हरदा 22, कटनी 21, उज्जैन 21, आगर मालवा 20, रीवा 20, नीमच 19, टीकमगढ़ 19, अलिराजपुर 16, श्योपुर 15, बड़वानी 14, शहडोल 14, सतना 13, रतलाम 12, अनूपपुर 11 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जिलों में कोई केस नहीं 
शनिवार को बुरहानपुर और खण्डवा में कोई नया केस नहीं मिला। वहीं, 9 जिलों में 10 से कम केस मिले है। इसमें भिंड 1, राजगढ़ 3, सिंगरौली 3, अशोकनगर 4, सीधी 5, मंदसौर 6, शाजापुर 6, डिंडौरी 8 एवं मुरैना में 9 नए मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed