MP Corona Update:ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया फिर हुए संक्रमित, प्रदेश में कोरोना से 5 की मौत
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 852644 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 7597 लोग संक्रमित पाए गए। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 43973 हो गई है। इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा 2047 नए संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#Covid टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतः मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपनी जाँच जल्द से जल्द करवाएँ।
— MahendraSSisodia (@Iamsisodia1) January 19, 2022
इंदौर में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद खराब है। बीते 24 घंटों में 2047 नए प्रकरण सामने आए हैं। वहीं राजधानी भोपाल में 1342 कोरोना संक्रमित मिले। ग्वालियर और जबलपुर में भी कोरोना के नए प्रकरण बढ़ रहे हैं, बीते 24 घंटों में जबलपुर में 514 और ग्वालियर में 642 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को प्रदेशभर में कोरोना के 3069 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 9.81 फीसदी हो गई है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतक इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और बड़वानी जिले के थे। प्रदेशभर में कोरोना से अब तक 10552 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में ओमिक्रॉन का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। 12 संक्रमितों में ओमिक्रॉन के लक्षण पाए गए थे, जो कि अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 7,597 नए केस आए हैं। जिनमें 116 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
प्रदेश में कुल एक्टिव केस 43,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.82% और रिकवरी रेट 93.43% है।#MPFightsCorona pic.twitter.com/fDUSM3a7Gj — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 19, 2022
अन्य जिलों की स्थिति
मंगलवार को आगर मालवा और पन्ना जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना के नए प्रकरण सामने आए हैं। अलीराजपुर में 59, अनूपपुर में 76, अशोकनगर में 34, बालाघाट में 38, बड़वानी में 109, बैतूल में 59, भिंड में 46, बुरहानपुर में 28, छतरपुर में 66, छिंदवाड़ा में 73, दमोह में 7, दतिया में 75, देवास में 34, धार में 107, डिंडौरी में 12, गुना में 26, हरदा में 58, होशंगाबाद में 97, झाबुआ में 57, कटनी में 58, खंडवा में 93, खरगौन में 122, मंडला में 7, मंदसौर में 13, मुरैना में 51, नरसिंहपुर में 28, नीमच में 62, निवाड़ी में 38, रायसेन में 28, राजगढ़ में 38, रतलाम में 118, रीवा में 125, सागर में 233, सतना में 39, सीहोर 185, सिवनी में 32, शहडोल में 82, शाजापुर में 26, श्योपुर में 28, शिवपुरी में 170, सीधी में 17, सिंगरौली में 16, टीकमगढ़ में 20, उज्जैन में 215, उमरिया में 70, विदिशा में 78 नए मरीज मिले हैं।
