फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Update: 1577 new patients came in Madhya Pradesh in 24 hours, HC sought report from the government

MP कोरोना अपडेट: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 1577 नए मरीज आए सामने, HC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

Sat, 08 Jan 2022 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 12:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 1577 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। 166 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज रही शुक्रवार को 618 नए मरीज मिले।

विज्ञापन
MP Corona Update: 1577 new patients came in Madhya Pradesh in 24 hours, HC sought report from the government
एमपी में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 1577 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5044 हो गई है। कोरोना की चिंताजनक स्थिति पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ और पीके कौरव की डबल बेंच ने कोरोना महामारी के इलाज में पाई जा रही अनियमितताओं और निजी अस्पतालों की मनमानी के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सरकार को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


बेकाबू हुआ कोरोना 
राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। कोरोना संक्रमण के मामले में इंदौर राजधानी भोपाल से आगे हैं। शुक्रवार को जहां भोपाल में कोरोना के 347 मरीज मिले हैं, वहीं इंदौर में 618 नए संक्रमित सामने आए हैं।  वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 11 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 9 लोग रिकवर हो चुके हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत रही, वहीं रिकवरी रेट 98.05 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने कोरोना संक्रमित
मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में मिले कोरोना संक्रमितों की बात करें तो ग्वालियर में 111, जबलपुर में 96, उज्जैन में 65, सागर में 36, रतलाम में 24, दमोह में 23, सिंगरौली में 18, शहडोल में 17, दतिया में 16, खंडवा में 16, धार में 15, बैतूल में 12, बुरहानपुर में 9, छिंदवाड़ा में 9, खरगौन में 8, रीवा में 8, शिवपुरी में 8, नरसिंहपुर में 7, सिवनी में 6, उमरिया में 6, गुना में 5, कटनी में 5, सतना में 5, झाबुआ में 4, राजगढ़ में 4, श्योपुर में 4, बड़वानी में 3, होशंगाबाद में 3, नीमच में 3, अनूपपुर में 2, मंदसौर में 2, सीहोर में 2, शाजापुर में 2, अलीराजपुर में 1, अशोकनगर में 1, बालाघाट में 1 नया मरीज सामने आया है।

यहां नहीं मिले संक्रमित मरीज
मध्यप्रदेश के 12 जिलों आगरमालवा, भिंड, छतरपुर, देवास, डिंडोरी, हरदा, मंडला, पन्ना, रायसेन, सीधी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में  शुक्रवार को कोरोना के नए मरीज नहीं मिले हैं। 

5 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं
मध्यप्रदेश के 5 जिलों आगरमालवा, डिंडोरी, हरदा, मंडला और पन्ना में वर्तमान में कोरोना संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नही हैं

बच्चे, डॉक्टर्स और आईएएस भी कोरोना की चपेट में
राजधानी में मिले संक्रमितों में 28 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) और स्वास्थ्य विभाग के 8 डॉक्टर्स भी संक्रमित पाए गए हैं। दो आईएएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। प्रदेश में विदेश से आए 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दुबई से भारत आई 28 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।


स्वास्थ्यकर्मी नहीं कर सकेंगे हड़ताल 
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में ESMA लागू किया है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी काम करने से मना नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed