MP Corona Update: प्रदेशभर में रविवार को 10585 नए संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत, शहडोल सांसद भी कोरोना की चपेट में
मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 10585 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की पुष्टि की गई है। जिले के 16 लोग नए स्ट्रेन की चपेट में हैं। प्रदेश में कल कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 10,550 नए केस आए हैं, जबकि 7822 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और एक्टिव केस की संख्या 69,893 है। वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.81% है। पिछले 24 घंटे में 80,876 टेस्ट हुए हैं।@mohdept @JansamparkMP pic.twitter.com/73kjML1Qpd
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 24, 2022विज्ञापन
इंदौर: इंदौर जिले में रविवार को कोरोना के 2665 नए मरीज मिले, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जिले में कोरोना का नया वैरिएंट BA.2 भी मिला है। करीब 16 लोगों में इस स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं। संक्रमित 16 लोगों में 6 बच्चे भी शामिल हैं जो इस वैरिएंट की चपेट में हैं। जानकारों के अनुसार ओमिक्रॉन का ये नया वैरिएंट काफी तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन हैं।
भोपाल: राजधानी भोपाल में कल 7831 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 2128 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी कोरोना संक्रमित हैं। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बीते दो-तीन दिनों से उन्हें बुखार था, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी, आज आई जांच रिपोर्ट में वो संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल वो घर पर आइसोलेट हैं और दवाएं ले रही हैं।
शुरुआती लक्षण दिखने के बाद आज मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
पिछले 2 दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि अपनी जाँच करवा लें। — Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 23, 2022
जबलपुर: जबलपुर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर तेजी से अपना असर दिखा रही है। जिले में कल 5219 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 910 संक्रमित पाए गए। एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके पहले शनिवार को जिले में 870 संक्रमित मरीज मिले थे। जिले में अब तक 58840 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कुल 776 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि रविवार को कोरोना के 595 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 53347 लोग रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में 4717 एक्टिव केस हैं।
ग्वालियर: ग्वालियर में रविवार को 459 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 635 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है लेकिन अब भी स्थिति खराब है। वर्तमान में जिले में 3776 एक्टिव कोरोना केसेस हैं।
