फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona News Update: Third wave of corona in Indore? 57 new cases in a week and now 55 cases in 24 hours

MP Corona Cases: क्या इंदौर में आ गई कोरोना की तीसरी लहर? एक हफ्ते में आए 57 केस और अब एक दिन में आ गए 55 केस

Thu, 30 Dec 2021 12:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 30 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। बुधवार को इंदौर में 55 नए कोरोना केस मिले हैं, जबकि पूरे राज्य में 72 केस मिले हैं। इसका मतलब है कि बुधवार को प्रदेश में मिले हर चार केस में से तीन इंदौर में मिले हैं।  
 

विज्ञापन
MP Corona News Update: Third wave of corona in Indore? 57 new cases in a week and now 55 cases in 24 hours
एमजी कोरोना केसेसः मध्य प्रदेश में गुरुवार को 72 नए केस मिले हैं। - फोटो : pti

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को कोरोना ब्लास्ट हो गया। इंदौर में बुधवार को 55 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। मंगलवार को यहां 32 नए केस मिले थे। पूरे राज्य में 24 घंटे में 72 नए केस मिले हैं। इसे मिलाकर एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। इनमें आधे से अधिक यानी 211 एक्टिव केस इंदौर में हैं। मध्य प्रदेश में एक हफ्ते में जितने केस (57) आए थे, उतने एक ही दिन में सामने आने से इंदौर में तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नियमित ब्रीफिंग में बताया कि प्रदेश में बुधवार को 61 हजार कोरोना टेस्ट हुए। इनमें 72 पॉजिटिव केस मिले हैं। रिकवरी रेट 98.6% बना हुआ है। पॉजिटिविटी रेट जरूर बढ़कर 0.12% हो गई है। वैरिएंट से घबराने की तो नहीं, सावधानी की जरूरत है। सरकार ने भी पूरे प्रदेश में चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है। सैम्पल में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही है। इंदौर में अब तक नौ सैम्पल्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश में नए वैरिएंट के यही केस अब तक सामने आए हैं। भोपाल में 7, ग्वालियर में 4, जबलपुर में 3, खंडवा, नीमच और उज्जैन में 1-1 नए केस मिले हैं। 
विज्ञापन


सबसे अधिक एक्टिव केस इंदौर में 
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में एक्टिव केस बने हुए हैं। इंदौर में सबसे अधिक 211 एक्टिव केस हैं। इसके बाद भोपाल में 71, उज्जैन में 21 और जबलपुर में 12 एक्टिव केस इस समय है। बाकी किसी भी जिले में 10 से अधिक एक्टिव केस नहीं है। जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें 54 मरीजों को कोरोना की वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed