{"_id":"61c2bc5ce9592d1cda558505","slug":"mp-corona-news-19-new-cases-of-corona-in-madhya-pradesh-total-active-cases-were-181-home-isolation-started-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona News: मध्य प्रदेश में कोरोना के 19 नए केस, कुल एक्टिव केस हुए 181; एक आईएएस अफसर पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona News: मध्य प्रदेश में कोरोना के 19 नए केस, कुल एक्टिव केस हुए 181; एक आईएएस अफसर पॉजिटिव
Wed, 22 Dec 2021 01:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए केस सामने आए हैं। इससे कुल एक्टिव केस बढ़कर 181 हो गए हैं। एक आईएएस अफसर भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
MP Corona News: प्रदेश में दिसंबर में अब तक 350 से ज्यादा नए केस मिले हैं।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में दो-तीन दिन तक कोरोना के 21 से 23 नए केस मिलने के बाद मंगलवार को 19 नए केस सामने आए। वहीं, 25 लोग ठीक होकर अपने घर गए। इस तरह प्रदेश में कुल एक्टिव केस 181 रह गए हैं। भोपाल में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के लिए फिर से होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू की गई है। अब तक पॉजिटिव मरीजों को हॉस्पिटलाइज करने के आदेश थे। भोपाल में एक आईएएस अफसर भी कोरोना पॉजिटिव आया है। राहत की बात यह है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
22 दिसंबर को राज्य के कोविड-19 बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में 19 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 63 हजार सैम्पल्स की जांच हुई। पॉजिटिविटी रेट 0.04% से घटकर 0.03% रह गया है। वहीं, रिकवरी रेट 98.65% बना हुआ है। जो नए केस सामने आए हैं, उनमें 9-9 केस इंदौर और भोपाल में मिले हैं।
इंदौर में कोरोना से 1 मौत
लगातार दूसरे दिन प्रदेश में कोरोना से एक मौत हुई है। यह मौत इंदौर में हुई। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक कोरोना से 1,394 मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में इस समय 84 एक्टिव केस हैं। दिसंबर में ही इंदौर में 140 से अधिक केस पॉजिटिव आए हैं।
बूस्टर डोज भी लग जाएगी चचाजान, प्रतीक्षा करो
मध्य प्रदेश सरकार की बूस्टर डोज लगाने की कोई तैयारी नहीं है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस आरोप पर प्रदेश के गृहमंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये वे ही लोग हैं, बाबा और चाचा वाले। ये वे ही लोग हैं, जिन्होंने भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के बजाय वैज्ञानिकों, प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए थे। ये लोग कहते थे कि इसमें चर्बी मिली है। लोग लगाएंगे तो नपुंसक हो जाएंगे। दूसरी डोज 82 प्रतिशत लग चुकी है, तो इन लोगों को ऐसी पीड़ा हो रही है। बूस्टर डोज भी लग जाएगी चचाजान, थोड़ी प्रतीक्षा करो।
आज फिर टीकाकरण महाअभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 दिसम्बर को प्रदेश में एक बार फिर टीकाकरण महाअभियान के आयोजन की बात कही है। उन्होंने कहा कि आओ एक बार फिर हम सब मिल कर कोरोना की जंग में अपना योगदान दें और शत-प्रतिशत टीकाकरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि दिसंबर में मध्य प्रदेश में अब तक 350 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भोपाल में 150 और इंदौर में 140 से अधिक केस पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक बार फिर होम आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। 65 एक्टिव मामलों में से 33 को होम आइसोलेशन में रखा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 19 नए केस आए हैं जबकि 25 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 181, संक्रमण दर 0.03 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।#MPFightsCorona pic.twitter.com/nD5j0xD02q — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 22, 2021