{"_id":"61d580ef79411d0f163027f4","slug":"mp-corona-guideline-news-updates-no-big-fairs-250-persons-allowed-in-marriage-50-in-funeral-night-curfew-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona guidelines: बड़े मेले नहीं होंगे, शादी में 250, अंतिम संस्कार में 50 लोगों की इजाजत, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona guidelines: बड़े मेले नहीं होंगे, शादी में 250, अंतिम संस्कार में 50 लोगों की इजाजत, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा
Wed, 05 Jan 2022 07:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन या कड़े उपाय नहीं किए गए हैं। शादी और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को सीमित किया गया है। साथ ही स्कूलों में उपस्थिति को भी 50% रखने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शादियों में 250 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों के भाग लेने की इजाजत होगी। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसी तरह स्कूलों में भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कामकाज जारी रहेगा। प्रदेश में बड़े मेलों के आयोजन पर रोक रहेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बड़े मेलों का आयोजन न करने तथा नाइट कर्फ्यू को यथावत जारी रखने समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आवश्यक बेड, कोविड केयर सेंटर में संक्रमित रोगियों के आइसोलेशन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने, भारत सरकार के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर रोगियों की संख्या बढ़ती है तो बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाए। ब्लॉक स्तर पर स्थिति की समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्री @DrPRChoudhary, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री @VishvasSarang एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ #COVID19 की समीक्षा करते हुए बड़े मेलों का आयोजन ना करने तथा नाइट कर्फ्यू को यथावत जारी रखने समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। pic.twitter.com/2TQIPndGIq
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 5, 2022