{"_id":"61d2a604c8386d5e5e03edcb","slug":"mp-corona-cases-third-wave-of-corona-in-madhya-pradesh-221-new-cases-found-on-the-second-day-of-the-new-year-110-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर, नए साल के दूसरे दिन मिले 221 नए केस, इंदौर में 110","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर, नए साल के दूसरे दिन मिले 221 नए केस, इंदौर में 110
Mon, 03 Jan 2022 01:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए साल के संदेश में इसके संकेत दे चुके हैं। रविवार को पूरे प्रदेश में 221 नए केस मिले, जिसमें 110 केस अकेले इंदौर में मिले हैं।
विज्ञापन
एमपी में कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के संकेत मिल रहे हैं। इंदौर में कोरोना जून के स्तर पर लौट गया है, जब तीन अंकों में नए केस सामने आए थे। रविवार को इंदौर में 110 और पूरे प्रदेश में 221 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या जून में 344 थी, जो 2 जनवरी को 438 हो गई। पूरे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 773 तक पहुंच गई है। पिछले महीने की शुरुआत में यह आंकड़ा 100 के आसपास ही था।
मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी तेजी से नए केस बढ़ रहे हैं। एक ही परिवार के 4 महीने के बच्चे समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में रविवार को 54 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 9, उज्जैन में 8, रीवा में 6, खरगोन और शहडोल में 5-5, जबलपुर, सागर और खंडवा में 4-4, झाबुआ में 3, दतिया और रतलाम में 2-2 तथा सतना, बड़वानी, बुरहानपुर, दमोह और देवास में 1-1 नए केस मिले हैं।