{"_id":"61d156b8ff606a449a47d77b","slug":"mp-corona-cases-patients-are-increasing-rapidly-again-in-indore-bhopal-more-than-100-patients-were-found-in-the-state-for-the-second-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Cases: इंदौर-भोपाल में फिर तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Cases: इंदौर-भोपाल में फिर तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिले
Sun, 02 Jan 2022 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:09 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 168 नए केस मिले हैं, जबकि शुक्रवार को 124 मरीज सामने आए थे। सबसे ज्यादा 80 इंदौर में और 59 भोपाल में मिले हैं।
विज्ञापन
MP Corona update: मध्य प्रदेश में शनिवार को 168 नए केस आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना फिर तेजी से फैलने लगा है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 100 से अधिक केस रजिस्टर हुए हैं। शुक्रवार को 124 केस सामने आए थे, जबकि शनिवार को नए केस बढ़कर 168 हो गए। इंदौर में 80 और भोपाल में 59 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 6, सागर में 5, छिंदवाड़ा में 2 और उज्जैन, खंडवा जबलपुर में 1-1 केस मिले हैं।
जून के बाद पहली बार तीन अंकों में नए केस सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन अब भीड़ वाले इवेंट्स और इलाकों को लेकर कड़े सख्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नए साल के संदेश में कहा था कि तीसरी लहर आ गई है। हमें जनभागीदारी और जन-सहयोग के साथ इससे निपटना होगा।
अब तक 10 ओमिक्रॉन मरीज
प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें नौ तो इंदौर में ही हैं। नीदरलैंड से छिंदवाड़ा आए एक स्टूडेंट में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी जांच दिल्ली में हुई थी। जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।