फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Cases: 500 new patients in a day, one died in Dhar, number of active patients reached 4328

MP Corona Cases: एक दिन में 500 नए मरीज, धार में एक की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या 4328 पहुंची

Sat, 26 Feb 2022 12:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना काबू में है। संक्रमण के नए मामले मिल रहे हैं, पर राहत यह है कि खतरनाक तरीके से नहीं बढ़ रहे हैं। काफी कुछ स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। 

विज्ञापन
MP Corona Cases: 500 new patients in a day, one died in Dhar, number of active patients reached 4328
एमपी कोरोना केस - फोटो : Pixabay

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार को 64 हजार जांच में 500 नए मरीज मिले है। धार में एक मौत रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में अभी 4328 एक्टिव केस है। 
विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 181 मरीज भर्ती है। इनमें 34 मरीज गंभीर है। भोपाल में 57 भर्ती मरीजों में 18 और इंदौर में 16 में से 6 मरीज गंभीर स्थिति में है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 38 हजार 196 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 23 हजार 141 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 727 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 980 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। 
विज्ञापन


भिंड में फिर 2 मरीज मिले 
प्रदेश के भिंड जिले में कोई भी एक्टिव केस नहीं होने के अगले ही दिन दो नए मरीज मिले है। अब सिर्फ बुरहानपुर में ही कोई एक्टिव केस नहीं है। वहीं, शुक्रवार को अलीराजपुर, बुरहानपुर, नीमच, शाजापुर, सीधी और सिंगरौली में कोई भी मरीज नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज 
प्रदेश में अभी सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में मिल रहे हैं। भोपाल में 120 मरीज मिले हैं, जबकि अशोकनगर में 18, छतरपुर 11, दमोह 26, होशंगाबाद 20, इंदौर 29, जबलपुर 17, कटनी 12, पन्ना 10, रायसेन 21, राजगढ़ 12, सीहोर 17, सिवनी 11, शिवपुरी 27, उमरिया में 14 केस मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम केस आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed