फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress President Jitu Patwari statement on speculations about Kamal Nath joining BJP

Kamalnath: दो भाइयों की जोड़ी से फेमस इंदिरा के तीसरे बेटे के BJP में जाने की चर्चा पर बोले जीतू, पढ़ें बयान

Sat, 17 Feb 2024 07:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

Jitu Patwari On Kamal Nath: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी, तब भी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ के विचार और उनके नेतृत्व के नीचे खड़ा था। कभी सपने में सोच सकते हैं कि इंदिराजी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड सकता है?

विज्ञापन
MP Congress President Jitu Patwari statement on speculations about Kamal Nath joining BJP
कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर बोले जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jitu Patwari On Kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- कमलनाथजी को लेकर मीडिया में जो जानकारियां और सूचनाएं मिल रही हैं, वह निराधार हैं। 

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि 70 के दशक में दो भाइयों की जोड़ी बहुत फेमस हुई थी, यह जोड़ी इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी और कमलनाथ की थी। तब से लेकर आज तक एक परिवार जैसा व्यवहार, अपनत्व और भरोसे की भावना अगर कहीं देखने को मिलती है तो वह इन्हीं दो परिवारों के बीच देखने को मिली है।
विज्ञापन


इंदिराजी ने कहा था- यह मेरा तीसरा बेटा
जीतू पटवारी ने कहा- जब 80 के दशक में कमलनाथ ने चुनाव लड़ा तो इंदिराजी ने आमसभा में कहा था कि यह मेरा तीसरा बेटा है। कमलनाथ 45 वर्ष की राजनीतिक यात्रा में पिछले 7 साल मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया रहे हैं। हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, सुख-दुख में कांग्रेस के विचार को आत्मसात करते हुए निडरता से अपना कार्य करते हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी, तब भी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ के विचार और उनके नेतृत्व के नीचे खड़ा था। उस समय मेरे जैसे कई कांग्रेसजन हर तरीके से कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस के विचार को आत्मसात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कभी सपने में भी यह विचार आ सकता है?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा- जो भी खबरें चल रही हैं, वह निराधार है। कभी सपने में सोच सकते हैं कि इंदिराजी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड सकता है? क्या कभी सपने में भी यह विचार आ सकता है? अभी दो महीने पहले हमने चुनाव लड़ा और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सब कुछ न्यौछावर करता रहा, क्या उनको छोड़ने की बात कमलनाथ कर सकते हैं। सिंधिया जब सरकार गिरा रहे थे और हमारे लोग कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके गुंडों के डंडे खा रहे थे, क्या वे कमलनाथ हमें छोड़कर जा सकते हैं? 


अशोक सिंह का नाम कमलनाथ ने प्रस्तावित किया
जीटू पटवारी ने कहा कि अशोक सिंह का नाम कमलनाथ ने प्रस्तावित किया था। विधायकों और पूरे नेतृत्व में एक साथ समर्थन किया और अशोक सिंह को सर्वसम्मित से राज्यसभा भेजा गया। कमलनाथ को लेकर जो भी खबरें चल रहीं हैं, वो पूरी तरह निराधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed