फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress leader arun yadav jeer on Shivraj singh, can give work to old tiger in Circus

अरुण यादव ने कसा शिवराज पर तंज, बूढ़े टाइगर को सर्कस में काम दे सकते हैं

Thu, 03 Jan 2019 07:13 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
MP Congress leader arun yadav jeer on Shivraj singh, can give work to old tiger in Circus
अरुण यादव आैर शिवराज सिंह चाैहान - फोटो : social media
मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत बुधनी सीट पर चुनौती दे चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पूर्व सीएम पर तंज कसा। "टाइगर अभी जिंदा है" वाले बहुचर्चित बयान पर गुरुवार को यादव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि टाइगर (शिवराज) बूढ़ा हो गया है। टाइगर को हम संरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि अब तो टाइगर के नाखून और दांत भी नहीं बचे हैं। लिहाजा टाइगर को हम सर्कस में काम जरूर दे सकते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन



मालूम हो कि अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, शिवराज ने यादव को 58,999 मतों से हराकर अपनी परंपरागत सीट बचा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी की चुनावी हार के बाद शिवराज ने एक सभा में अपने समर्थकों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा था, "कोई भी यह चिंता मत करना कि अब हमारा क्या होगा। मैं हूं ना... शिवराज सिंह चौहान। टाइगर अभी जिंदा है।" उनके इसी बयान पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने तंज कसा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed