फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh Chouhan reacts on Congress giving 40 percent seats to women in UP elections, says we have 50 percent here

मध्यप्रदेश : यूपी चुनाव में कांग्रेस द्वारा महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने पर एमपी सीएम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारे यहां हैं 50 फीसदी 

Wed, 20 Oct 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
एएनआई डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 04:21 AM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में जोबाट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें कहा गया कि कांग्रेस पार्टी यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देगी। सीएम चौहान ने कहा, मुझे नहीं पता कि कांग्रेस महासचिव ने क्या कहा, लेकिन हमने राज्य में आगामी उपचुनावों व चुनावों में  पहले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें दे चुकी है।

विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chouhan reacts on Congress giving 40 percent seats to women in UP elections, says we have 50 percent here
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि कांग्रेस पार्टी आगामी यूपी चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देगी। चौहान ने कहा, भाजपा पार्टी मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनावों व चुनावों में पहले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटें दे चुकी है।

विज्ञापन

 

शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में जोबाट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, उसमें उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने क्या कहा, लेकिन हमारे यहां 50 प्रतिशत (चुनाव टिकटों में आरक्षण) है।  चार उपचुनावों में हमारे पास दो महिलाएं उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई महिला चुनाव लड़कर समाज में बदलाव लाना चाहती है तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकती है और महिला शक्ति और सहानुभूति क्रांति ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40 प्रतिशत देगी। ये टिकट सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।


मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों- पृथ्वीपुर, जोबट और रायगांव और एक लोकसभा सीट- खंडवा पर उपचुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे और वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा 2 नवंबर को जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed