फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp cm shivraj singh chauhan plan to connect mandakini with narmada

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान बोले- मंदाकिनी नदी के साथ 'पवित्र संगम' के लिए चित्रकूट ले जाया जाएगा नर्मदा का पानी

Mon, 11 Apr 2022 01:01 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 01:01 PM IST
सार

सीएम शिवराज चौहान ने चित्रकूट के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 127 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की भी घोषणा की। साथ कहा कि हर साल रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस मनाया जाएगा

विज्ञापन
mp cm shivraj singh chauhan plan to connect mandakini with narmada
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनवमी के मौके पर चित्रकूट पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदाकिनी नदी को नर्मदा नदी से जोड़ा जाएगा और कहा मैं मंदाकिनी नदी को स्वच्छ और निर्बाध रखने का संकल्प लेता हूं। सीएम शिवराज ने यह घोषणा चित्रकूट में संतों के सम्मान समारोह में भाग लेने के दौरान की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरगी नहर के सुरंग निर्माण का कार्य पूरा होते ही राज्य सरकार नर्मदा नदी का पानी मंदाकिनी नदी में लाएगी। साथ ही कहा कि मझगवां में पहले चरण में 243.79 करोड़ रुपये में बांध बनाया जाएगा ताकि मंदाकिनी नदी चित्रकूट में हमेशा बहती रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



 भगवान राम चित्रकूट के कण-कण में
सीएम चौहान ने कहा कि इन दोनों पवित्र नदियों को जोड़ने से एक अनूठा संगम बनेगा। इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कहा कि भगवान राम चित्रकूट के कण-कण में रहते हैं। चित्रकूट वह स्थान जहां उन्होंने रामायण के अनुसार साढ़े 11 वर्ष वनवास में बिताया था।

चित्रकूट गौरव दिवस मनाया जाएगा
यहां सीएम शिवराज चौहान ने चित्रकूट के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 127 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की भी घोषणा की। साथ कहा कि हर साल रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस मनाया जाएगा और लोगों से शहर की सफाई बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यहां विभिन्न मंदिरों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूजा-अर्चना की।


एक अधिकारी ने कहा कि भगवान राम पर केंद्रित कई कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से चित्रकूट और राज्य के कई अन्य जिलों में आयोजित किए गए हैं। बुंदेलखंड के एक शहर ओरछा में भगवान राम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए।

240 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बांध
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मंदाकिनी नदी के बहाव में कोई रुकावट न आए इसके लिए 240 करोड़ रुपए की लागत से बांध बनाकर नर्मदा नदी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, कामदगिरि भगवान हमें शक्ति दें कि हम इस योजना को पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed