पीएम मोदी से मिले शिवराज, कोरोना स्थिति और टीकाकरण विवरण पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चौहान पीएम से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचें। पिछले माह मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली जीत के बाद शिवराज ने पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीएम चौहान ने कहा, मैंने कोरोना की स्थिति और टीकाकरण के विवरण के बारे में पीएम से बात की। मैंने उन युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक संभावित संवेदीकरण अभियान के बारे में भी बताया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को पहले टीका लगाया जाएगा।
I spoke to the PM about #COVID19 situation & particulars of vaccination. I also spoke about a possible sensitisation drive to encourage the youth to forego inoculation for those who are more in need, should a viable vaccination be released: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/TEIA3QQvda
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 1, 2020
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास जाकर मुलाकात की।
Delhi: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan met Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar at latter's residence today. pic.twitter.com/MBtphxrw9K
— ANI (@ANI) December 1, 2020
मंत्रिमंडल पुनर्गठन है लंबित
बता दें कि हाल ही में मप्र में हुए उपचुनाव के बाद शिवराज नीत भाजपा सरकार मजबूत बनकर उभरी है। अब शिवराज को उन मंत्रियों को पुन: सरकार में शामिल करना है, जिन्हें छह माह से ज्यादा वक्त तक विधायक नहीं बन पाने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। इसलिए वह पुनर्गठन को लेकर भी पीएम व भाजपा के शीर्ष नेताओं से मशवरा कर सकते हैं। कुछ मंत्री उपचुनाव हार गए हैं, उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिल सकता है और पराजित नेताओं को निगम व मंडलों में नियुक्ति देकर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।
