फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM kamalnath attacks on PM Modi and BJP over Nationalism issue 

कमलनाथ ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- इनके बाप-दादा भी नहीं थे फ्रीडम फाइटर

Thu, 09 Jan 2020 10:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
MP CM kamalnath attacks on PM Modi and BJP over Nationalism issue 
मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सेवा दल पर भाजपा द्वारा हमला करने के बाद गुरुवार को कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम में कहा कि ये लोग कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी से कहता हूं कि अपनी पार्टी का ऐसा एक नाम बता दीजिए जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार के नाम बता दीजिए, अपना नाम और अपने बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए। इनका कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं रहा और ये हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने आते हैं।

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुता वाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी, लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा का पलटवार

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विरासत की राजनीति तोड़कर प्रधानमंत्री बने हैं, इसलिए कांग्रेस उन्हें सहन नहीं कर पा रही है। इसीलिए कभी ट्वीट करके और कभी बयानों के जरिए कांग्रेस अपनी संस्कृति और विकृति का परिचय देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस में तो नेताओं के बेटे ही नेता होते हैं, भाजपा में ऐसा नहीं है। भाजपा में मेहनत, लगन और प्रतिभा के बदौलत लोग आगे बढ़ते हैं। नरेंद्र मोदी अपने परिश्रम, मेहनत और लगन के कारण प्रधानमंत्री बने हैं।


जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि एक गरीब परिवार में जन्मे मोदी जी प्रधानमंत्री कैसे बन गए, यही कांग्रेस का दुख है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भद्दी टिप्पणी की है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी तक पचा नहीं पाई है कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed