फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Kamal Nath open letter to Hanuman, says give BJP modesty, strength of character

कमलनाथ का जनता को खुला पत्र, सत्ता की भूख का ऐसा प्रदर्शन न करे भाजपा

Sat, 07 Mar 2020 10:05 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Mar 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
MP CM Kamal Nath open letter to Hanuman, says give BJP modesty, strength of character
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है कि विपक्षी पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक खुले पत्र में भगवान हनुमान से प्रार्थना की है कि वह भाजपा नेताओं को गरिमा और चरित्र प्रदान करें।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी कमलनाथ को खुला पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश में आई राजनीतिक अस्थिरता के कारण आपके भीतर उपजी घबराहट को हम समझ सकते हैं, लेकिन इसका कारण स्वयं आप और आपके सिपहसालार हैं, भारतीय जनता पार्टी नहीं।
विज्ञापन


सत्ता की भूख का प्रदर्शन ऐसा न करें कि लोगों का प्रजातंत्र से भरोसा उठ जाए
प्रदेश की जनता को लिखे खुले पत्र में कमलनाथ ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे सत्ता की भूख का प्रदर्शन इस तरह न करें कि लोगों का प्रजातंत्र पर से भरोसा ही उठ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यह कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि सत्ता की लोलुपता भाजपा के नेताओं को इस कदर नैतिक पतन की ओर ले जाएगी कि वे प्रदेश के नागरिकों के प्रजातंत्रीय निर्णय की ही सौदेबाजी करने लगेंगे। 

मिलावटखोरी और विभिन्न माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की: कमलनाथ
भाजपा नेताओं पर अशोभनीय आचरण से मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश भाजपा नेताओं ने न सिर्फ राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, बल्कि उन्होंने प्रदेश के विकास पर सीधा आक्रमण किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मिलावटखोरी और विभिन्न माफियाओं के खिलाफ लगातार सक्रिय कार्रवाई की। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये लोग (भाजपा) माफिया से प्रेरित हैं जिन्हें मैं जड़ से समाप्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूँ, मेरे सभी विधायक साथी सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े हैं, प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित हैं। 


1984 दंगों में अपनी भूमिका स्पष्ट करे कमलनाथ: भाजपा
वहीं शर्मा ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि रेत और शराब माफिया प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हावी है। शर्मा ने कमलनाथ से सवाल कर 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी भूमिका को स्पष्ट करने के लिए कहा इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed