फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Car Truck Accident: Heavy collision between truck and car in Sagar, six youths killed, another injured

MP Car Truck Accident: सागर में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, छह युवकों की मौत, एक अन्य घायल

Sun, 16 Jul 2023 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jul 2023 07:36 PM IST
सार

Sagar Damoh Road Accident: सागर एसपी अमित तिवारी ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर हुई है। उसमें पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। एक घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंची है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
MP Car Truck Accident: Heavy collision between truck and car in Sagar, six youths killed, another injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sagar Car Truck Accident: मध्यप्रदेश के सागर में रविवार को सागर दमोह रोड पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल युवक का इलाज जारी है।

विज्ञापन


स्टेट हाईवे सागर दमोह रोड पर सानोधा के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर सनोधा थाना क्षेत्र के बम्होरी डूडर गांव के पास ट्रक और पजेरो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार में सवार सात युवकों में से पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से सागर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। कार सवार सागर से दमोह तरफ जा रहे थे। वहीं, ट्रक गढ़ाकोटा की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर सानोधा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर एसपी अमित तिवारी ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर हुई है। उसमें पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। एक घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंची है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed