फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Cabinet: Survey of crop loss in the state will be done by satellite, also approved the proposal of separate cadre for hospital management

MP Cabinet: प्रदेश में फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से होगा, अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर के प्रस्ताव को भी मंजूरी

Tue, 24 May 2022 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 May 2022 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिवराज सरकार ने कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विज्ञापन
MP Cabinet: Survey of crop loss in the state will be done by satellite, also approved the proposal of separate cadre for hospital management
मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब फसल के नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से कराया जाएगा। साथ ही अस्पतालों के प्रबंधन के लिए अलग कैडर के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। यह फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए। मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षत में मंत्रालय में संपन्न हुई। 
विज्ञापन


गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में अब फसल नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से किया जाएगा। शिवराज कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सर्वे से जुड़ी व्यवाहारिक दिक्कत को दूर कर किसान भाइयों को बड़ी राहत प्रदान की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत पदों के लिए 4 कैडर बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मरीजों के लिहाज से यह निर्णय अहम है क्योंकि अब अस्पताल प्रबंधन के लिए अलग कैडर बनने से डॉक्टर अब अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होकर उनकी बेहतर देखभाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातर्गत किसानों को फसल की क्षति होने पर वित्तीय सहायता के लिए 2020-21 से 2022-23 तक के लिए कुल राशि 17072.30 करोड़ का वित्तीय आकार निर्धारित करते हुए निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया है। बिजली खपत पर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को 22 हजार 800 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। बुरहानपुर जिले में उत्पादन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण टेक्सटाइल क्लस्टर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। टेक्सटाइल क्लस्टर से रोजगार के चार हजार नए अवसर सृजित होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए तीन नए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इनमें मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, टीम और नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed