फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP cabinet meeting: Professional examination board should be named Staff Selection Commission, proposal of Narmada Expressway will be sent to the center

एमपी कैबिनेट बैठक: नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव स्वीकृत, कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से जाना जाएगा व्यापमं

Fri, 18 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड करने को स्वीकृति दी गई। आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
 

विज्ञापन
MP cabinet meeting: Professional examination board should be named Staff Selection Commission, proposal of Narmada Expressway will be sent to the center
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड करने को स्वीकृति दी गई। आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस वे प्रस्ताव को सैद्धांतिक अनुमति दी गई है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। बता दें नर्मदा एक्सप्रेव अमरकंटक से शुरू होकर झाबुआ तक जाएगा। 906 किमी लंबे एक्सप्रेस वे से प्रदेश की 12 सड़कें जुड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घुड़सवारी के प्रशिक्षण के लिए 50 लाख
प्रदेश सरकार ने 19वें एशियन गेम्स के लिए घुड़सवार फराज खान को 50 लाख रुपये प्रशिक्षण के लिए स्वीकृत किए हैं। फराज जर्मनी में प्रशिक्षण और गेम्स की तैयारी करेंगे। खंडवा के बड़वा में नया आईटीआई खोलने को भी स्वीकृति दी गई।
 
17 मार्गों पर यूजर टोल शुल्क लगेगा
मिश्रा ने कहा कि सड़क विकास निगम के अंतर्गत 17 मार्गों पर यूजर फ्री टोल शुल्क लेने की स्वीकृति दी गई है। यह शुल्क सिर्फ व्यावसायसिक वाहनों से लिया जाएगा। निजी वाहन से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed