{"_id":"620f527055a4791c7e7ba3be","slug":"mp-cabinet-meeting-professional-examination-board-should-be-named-staff-selection-commission-proposal-of-narmada-expressway-will-be-sent-to-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी कैबिनेट बैठक: नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव स्वीकृत, कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से जाना जाएगा व्यापमं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी कैबिनेट बैठक: नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव स्वीकृत, कर्मचारी चयन बोर्ड के नाम से जाना जाएगा व्यापमं
Fri, 18 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड करने को स्वीकृति दी गई। आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड करने को स्वीकृति दी गई। आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस वे प्रस्ताव को सैद्धांतिक अनुमति दी गई है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा। बता दें नर्मदा एक्सप्रेव अमरकंटक से शुरू होकर झाबुआ तक जाएगा। 906 किमी लंबे एक्सप्रेस वे से प्रदेश की 12 सड़कें जुड़ेंगी।
विज्ञापन
घुड़सवारी के प्रशिक्षण के लिए 50 लाख
प्रदेश सरकार ने 19वें एशियन गेम्स के लिए घुड़सवार फराज खान को 50 लाख रुपये प्रशिक्षण के लिए स्वीकृत किए हैं। फराज जर्मनी में प्रशिक्षण और गेम्स की तैयारी करेंगे। खंडवा के बड़वा में नया आईटीआई खोलने को भी स्वीकृति दी गई।
17 मार्गों पर यूजर टोल शुल्क लगेगा
मिश्रा ने कहा कि सड़क विकास निगम के अंतर्गत 17 मार्गों पर यूजर फ्री टोल शुल्क लेने की स्वीकृति दी गई है। यह शुल्क सिर्फ व्यावसायसिक वाहनों से लिया जाएगा। निजी वाहन से शुल्क नहीं लिया जाएगा।