फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Bypolls: Election Commission Notice to Kailash Vijayvargiya and Sajjan Singh Verma

मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के सज्जन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस

Mon, 26 Oct 2020 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
MP Bypolls: Election Commission Notice to Kailash Vijayvargiya and Sajjan Singh Verma
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान पार्टी नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। लेकिन, कई बार नेता मर्यादा लांघने वाले बयान भी दे रहे हैं। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस पार्टी के सज्जन सिंह वर्मा को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


आयोग ने सज्जन सिंह वर्मा को यह नोटिस 15 अक्तूबर को इंदौर के सांवेर में रैली के दौरान विजयवर्गीय पर उनकी टिप्पणी पर जारी किया है। वहीं विजयवर्गीय को 14 अक्तूबर को सांवेर में ही एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर अभद्र टिप्पणी को लेकर जारी किया गया है। 
विज्ञापन



चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक सज्जन सिंह वर्मा ने विजयवर्गीय को 'रावण' कह कर संबोधित किया था। उन्होंने रैली के दौरान कहा था, 'दशहरा जैसे-जैसे पास आता है उसका चेहरा रावण जैसा हो जाता है...।' वहीं विजयवर्गीय ने अपनी रैली के दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को 'चुन्नू-मुन्नू' कह कर संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को इस संबंध में 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने तय समय के भीतर जवाब न देने पर दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है। इससे पहले आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी उनके 'आइटम' वाले बयान को लेकर नोटिस भेजा था। 


बता दें कि राज्य के इतिहास में पहली बार 28 विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव होने जा रहे हैं। तीन नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव से यह तय होगा कि प्रदेश की सत्ता में सत्तारूढ़ भाजपा रहेगी या विपक्षी कांग्रेस। मतगणना 10 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed