एमपी बजट 2022-23: मुख्यमंत्री शिवराज बोले यह आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण का जो प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, उस संकल्प की पूर्ति का यह बजट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण का बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण का जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है, उस संकल्प की पूर्ति का यह बजट है।
विधानसभा में बजट पेश होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए मैं बधाई देता हूं। एक प्रसन्नता की बात यह है कि, विपरीत परिस्थितियों में मध्य प्रदेश की जो विकास दर रही है वह देश में करेंट रेट पर अब तक जो प्राप्त आंकड़े हैं उनमें सबसे ज्यादा है। 19.7% से ज्यादा की विकास दर हासिल करने का मध्य प्रदेश सफल रहा है यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
जनता के सुझाव से बना बजट
सीएम ने कहा कि यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों ने, अधिकारियों ने नहीं बनाया। यह बजट जनता के सुझाव के आधार पर बनाया गया है। हमने अर्थशास्त्रियों से, समाज के अलग-अलग वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए थे और मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि वित्त मंत्री ने उनमें से अनेक सुझावों को सम्मिलित किया है। यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है।
महिलाओं के उत्थान का बजट
उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं के उत्थान का बजट है। इस बजट में अगर जेंडर वैजिस्ट्रिंग की दृष्टि से हम देखें तो, विभिन्न विभागों की अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत 84 हजार 512 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अधोसंरचना के विकास से अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उसके लिए 48 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। जो मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाएगा।
रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण, सिंचाई की व्यवस्थाओं के लिए और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। अधोसंरचना निर्माण पर ये खर्चा, रोजगार के भी अनेक अवसर सृजित करने का काम करेगा।
बच्चों के बेहतर भविष्य का बजट
यह बजट बच्चों के बेहतर भविष्य का बजट है। हमने इस बार चाइल्ड बजट की बात कही थी, बच्चों के कल्याण से संबंधित योजनाएं स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित बेहतर शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं। अलग-अलग चरणों में लगभग 7000 करोड़ रुपये इसमें व्यय किए जाएंगे। अलग-अलग बाल कल्याण की योजनाओं पर विभिन्न विभाग का खर्च जोड़ा जाए तो 57803 करोड़ का इसमें प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त प्रावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट स्वास्थ्य पर भी केंद्रित किया गया है। जिला चिकित्सालय हो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो, वैलनेस सेंटर हो, उनके सुदृढ़ीकरण के लिए, आयुष्मान भारत जैसी योजना के लिए इस बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है।
