{"_id":"61fcec850c8db567e474d197","slug":"mp-board-s-last-chance-10th-and-12th-students-will-be-able-to-fill-the-exam-application-without-late-fee-till-6th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बोर्ड का अंतिम अवसर: 6 फरवरी तक बिना लेट फीस के 10वीं और 12वीं के छात्र भर सकेंगे परीक्षा का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बोर्ड का अंतिम अवसर: 6 फरवरी तक बिना लेट फीस के 10वीं और 12वीं के छात्र भर सकेंगे परीक्षा का आवेदन
Fri, 04 Feb 2022 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्र 6 फरवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 6 फरवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 फरवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आवेदन छात्र बिना लेट फीस के 6 फरवरी तक भर सकेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को बोर्ड के सचिव की तरफ से आदेश जारी किए गए। इससे पहले परीक्षा आवेदन की अंतिम तारीख 20 जनवरी थी। बता दें परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित शुक्ल 900 रुपये है। जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 10 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी।
प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम पर कराने की तैयारी पूरी कर ली है। 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 और 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। मण्डल पहले ही 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठयक्रम परीक्षा और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर चुका है। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएगी। छात्र परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देख सकते हैं।