फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board Result 2025 Pragya created history with her hard work confidence, now she dreams of becoming an IAS

MP Board Result 2025: कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की दम पर प्रज्ञा ने रचा इतिहास, अब है आईएएस बनने का सपना

Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 06 May 2025 05:55 PM IST
सार

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषित किए। इस बार 10वीं का परिणाम 76.22% और 12वीं का परिणाम 74.28% रहा। इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
MP Board Result 2025 Pragya created history with her hard work confidence, now she dreams of becoming an IAS
प्रज्ञा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषित किए। इस बार 10वीं का परिणाम 76.22% और 12वीं का परिणाम 74.28% रहा। इस साल लगभग 16 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी।

विज्ञापन


10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली जिले के निगरी गांव की रहने वाली हैं। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा के माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। प्रज्ञा ने अपने गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाई की और 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'जहां चाह है, वहां राह है'

"जहां चाह है, वहां राह है" इस कहावत को प्रज्ञा ने अपनी मेहनत और सफलता से साबित कर दिखाया। सिंगरौली जिले के छोटे से गांव निगरी की रहने वाली प्रज्ञा के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली प्रज्ञा ने जब बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की, तो वह पूरे प्रदेश और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।


यह भी पढ़ें:  टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर

प्रज्ञा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के एक निजी स्कूल से की। वहीं, बिना किसी ट्यूशन के उसने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। अब प्रज्ञा का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बने। प्रज्ञा ने कहा, "हमें आगे आईएएस बनना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed