फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Assembly Speaker Girish gautam's son Rahul abused the toll manager 17 times, Said he disrespected my mother

नेता पुत्र के बिगड़े बोल: मप्र विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने टोल मैनेजर को 17 बार गाली दी, कहा- तू मुझे बताएगा नियम-कानून, तू कहीं का खुदा है!

Sat, 23 Oct 2021 07:43 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 07:43 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि टोल मैनेजर ने मेरी मां का अपमान किया था, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। यह ऑडियो 14 अक्टूबर की है।

विज्ञापन
MP Assembly Speaker Girish gautam's son Rahul abused the toll manager 17 times, Said he disrespected my mother
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम का एक ऑडियो टेप वायरल हो गया है। इसमें राहुल चोरहटा टोल पर गाड़ी रोकने पर टोल मैनेजर को गुस्से में गालियां देते हुए सुना जा सकता है। ऑडियो टेप में साफ है कि राहुल ने कम से कम 17 बार टोल मैनेजर को गाली दी। राहुल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि टोल मैनेजर ने मेरी मां का अपमान किया था, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया। यह ऑडियो 14 अक्टूबर की है। 24 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं। इससे ऑडियो के वायरल होने की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल का कहना है कि गाड़ी में मेरी मां भी बैठी थी। कुछ लोगों ने मां का परिचय मांगा। परिचय देने पर गाड़ी को पीछे करवा दिया। कोई पीएस मिश्रा वहां का मैनेजर था। उसने कहा कि मैं किसी विधानसभा अध्यक्ष को नहीं जानता। इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया। 
विज्ञापन


राहुल और टोल मैनेजर के बीच हुई बातचीत

राहुलः  तू #@%&* चीफ मिनिस्टर है।
मिश्राः अरे, भैया प्रणाम, हम लोग...

राहुलः तू #@%&* चीफ मिनिस्टर है। ये पुनीत अग्रवाल को फोन लगाओ, इसको बर्खास्त कराओ। मेरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन देखेगा #@%&*...
मिश्राः अरे नहीं सर, हम लोग कोई नहीं थे...

राहुलः तू मम्मी से ये बात करेगा और मम्मी से रजिस्ट्रेशन की कॉपी कहकर ये कहेगा कि हूटर नहीं बजाना है। #@%&*...तू खुदा है। 
मिश्राः अरे सर, हाथ जोड़ के...

राहुलः इसको गिरफ्तार करो, टेलीफोन लगाओ, भिजवाओ इसको, उठा के ले आओ इस #@%&* को...मैं सजा दूंगा। 
मिश्राः अरे भैया...

राहुलः तू नियम-कानून #@%&* मुझे बताएगा...
मिश्राः अरे नहीं सर...

राहुलः तू गाड़ी को रोकेगा #@%&*....
मिश्राः अरे नहीं सर, मैं नहीं था...

राहुलः तू था...तेरे बैरियर के लड़के थे #@%&*
मिश्राः नहीं था सर...

राहुलः तेरी मैं #@%&* दूंगा #@%&*...
मिश्राः जो कहना हो कहिए भैया, मैं नहीं था...

राहुलः मेन मैनेजर तो तू है ना #@%&*...
मिश्राः हां भैया, लेकिन मैं वहां नहीं था...

राहुलः गिरफ्तार करो इसको
मिश्राः माफ कर दो भैया...

राहुलः पुलिस को भेजो, गिरफ्तार करो इसको...सारे स्टाफ को गिरफ्तार करो...
मिश्राः माफी मांग रहा हूं

राहुलः तेरी माफी #@%&* कराने गई #@%&*...तेरी हिम्मत कैसे हो गई कि तू गाड़ी को हाथ देगा...
मिश्राः गाड़ी को कोई हाथ नहीं दिया...

राहुलः तेरे बैरियर पर कौन हैं, उनके नाम बता तू...
मिश्राः अरे, ऐंऐंऐंऐं...

राहुलः पुनीत अग्रवाल को फोन लगाओ...इन सबको सालों को बर्खास्त करो...तेरी ऐसी-तैसी #@%&*...
मिश्राः अरे भैया, हम लोग नहीं थे...हाथ जोड़कर निवेदन है मेरा...

राहुलः तेरे बैरियर के लड़कों का नाम बता...
मिश्राः अब्दुल करके लड़का था भैया...

राहुलः चार लड़के कौन हैं, जो सायरन पूछ रहे थे...तू खुदा है कि तेरा स्टाफ बताएगा कि सायरन कब बजाना है...
मिश्राः अरे नहीं भैया, ऐसी कोई बात नहीं है...

राहुलः विधानसभा अध्यक्ष का गाड़ी का सायरन कब बजाना है, कब नहीं बजाना है, तेरा स्टाफ बताएगा...
मिश्राः हाथ जोड़कर भैया निवेदन है कि हम लोग नहीं थे...एक अब्दुल करके लड़का था, कोई बात भी ऐसी नहीं हुई है...

राहुलः कोई बात नहीं हुई है...उसने चैलेंज किया है कि दोबारा सायरन नहीं बजाना...
मिश्राः अरे नहीं भैया, ऐसा संभव ही नहीं है...

राहुलः यानी #@%&*, मेरी मम्मी झूठ बोलीं। 
मिश्रा: अरे भैया, अभी जाकर मैं लड़कों को बहुत डांटा-डपटा हूं...

राहुलः हाथ जोड़ने से क्या होता है, अभी तेरे को गिरफ्तार करा रहा हूं...पहले तू गिरफ्तार...
मिश्राः चाहे जो कहिए भैया, हम नहीं थे...

राहुलः चल तैयार हो #@%&*, आ रहा हूं तेरे बैरियर पर...रोक मेरे सायरन की गाड़ी...
मिश्राः अरे भैया नहीं...

राहुलः चल तू तैयार हो...बुला अपने लड़कों को...
मिश्राः अरे भैया, नहीं नहीं...ऐसा कुछ नहीं है...

राहुलः चल तू तैयार हो..#@%&* देवतालाब तेरे बैरियर आ रहा हूं
मिश्राः भैया, काहे के लिए...

राहुलः एक हजार गाड़ियां तैयार करो...#@%&* को बताता हूं...
मिश्राः मैं आपके यहीं का हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed