फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Assembly Election: 'Satta Ka Sangram' in Chhindwara; Mahilaon Se Charcha, women voters issues

MP Elections 2023: छिंदवाड़ा में हुआ 'सत्ता का संग्राम'; महिलाओं ने कहा- महंगाई बहुत बड़ी समस्या

Fri, 03 Nov 2023 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Nov 2023 05:15 PM IST
सार

MP Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के होने वाले रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को छिंदवाड़ा में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। जहां महिलाओं से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी मुद्दे बताए।

विज्ञापन
MP Assembly Election: 'Satta Ka Sangram' in Chhindwara; Mahilaon Se Charcha, women voters issues
छिंदवाड़ा में 'सत्ता का संग्राम' में महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 तो भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। शुक्रवार हमारा कारवां कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की महिलाओं के बीच पहुंचा। जहां महिलाओं से चर्चा कर उनके मुद्दे जानने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


'नेता बस वादे करते हैं, होता कुछ नहीं'
अमर उजाला से बात करते हुए हरणाखेड़ी गांव निवासी महिलाओं ने बताया कि सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ती जा रही है, जो कि कम होनी चाहिए। साथ ही गैस सिलेंडर के रेट बहुत हाई होते जा रहे हैं। हमको बहुत दिक्कत होती है। गैस सिलेंडर की कीमत कम होनी चाहिए। राजनेता बोलते भर हैं कि कम कीमत में मिलेगा, लेकिन मिलता नहीं है। बोले बस हैं कि 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, लेकिन अभी तक मिला नहीं है। नेता बस वादे करते हैं, होता कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से हो रही स्वास्थ्य समस्या
भारती राव समेत महिलाओं ने कहा कि यहां का पानी फ्लोराइड युक्त है। हमने काफी समय से स्वास्थ्य विभाग बताते आ रहे हैं कि हमारे यहां के पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा है। सभी की हड्डियां दुखती हैं और दांत भी पीले पड़ते हैं। इसलिए फ्लोराइड युक्त पानी से फ्लोराइड दूर करके हमें फिल्टर वाला पानी मुहैया कराएं। उन्होंने बताया कि फिल्टर वाला पानी न मिलने की वजह से फ्लोराइड वाला पानी ही प्रयोग करना पड़ता है। पीना भी पड़ता है। इस वजह से बच्चे और महिलाएं ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों के पैर टेढ़े हो रहे हैं। उनके बड़े फोड़े निकल आते हैं। एक बच्ची की तो इस पानी को पीने की वजह से फोड़ा निकलने के बाद मौत हो चुकी है। कई सालों से यह समस्या बनी हुई है।


'सीएम ने भी नहीं कि सुनवाई'
पूर्व महिला सरपंच ने बताया कि मैं सरपंच थी तो गई थी भोपाल सीएम के पास, वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि हम लिखित में आवेदन देकर आए थे। सीएम ने फिल्टर बनवाने की भी बात कही थी। आज तक नहीं बना है फिल्टर प्लांट। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। यहां कई चीजों की व्यवस्थाएं नहीं हैं तो वह होनी चाहिए।

'महंगाई के जरिए पैसा लूट कर लाडली बहना में दे रहे'
महिलाओं ने कहा कि सीएम महंगाई के जरिए हमसे पैसा लूट कर लाडली बहना योजना के तहत दे रहे हैं। हर चीज की महंगी कर दी। प्याज महंगा कर दिया, 80 रुपये किलो टमाटर कर दिया, लहसुन महंगा किया। सिर्फ महिलाओं का ही ध्यान रखना गलत है। पूरे परिवार का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों पढ़ाई की भी समस्या है। उन्हें पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता है। यहां स्कूल-कॉलेज नहीं हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed