फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Assembly Election: Angry BJP MLA Narayan Tripathi left the party, may join Congress

MP Assembly Election: BJP के एक और नाराज विधायक ने पार्टी छोड़ी; कांग्रेस में जाने की बात आई सामने

Fri, 13 Oct 2023 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

MP Election 2023: मैहर विधानसभा सीट से विधायक ने अपनी पार्टी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से ठीक पहले विधायक के इस्तीफे को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
MP Assembly Election: Angry BJP MLA Narayan Tripathi left the party, may join Congress
विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। त्रिपाठी काफी समय से भाजपा हाईकमान से नाराज चल रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नारायण त्रिपाठी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधानसभा और BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को इस्तीफा भेजा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भी त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि वह आगे की रणनीति जल्द तय करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को मैहर जाऊंगा। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, नारायण त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से पृथक विंध्य प्रदेश बनाने की मांग कर रहे थे। अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर पार्टी हाईकमान और सीएम शिवराज को लेकर वह मुखर भी थे। उन्होंने विंध्य प्रदेश के लिए अलग पार्टी गठित करने का भी ऐलान किया था। ऐसे में भाजपा ने इस बार नारायण त्रिपाठी की जगह मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत चतुर्वेदी साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे और बीजेपी प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी से 2,984 मतों से चुनाव हार गए थे। श्रीकांत को 51,893 और नारायण को 54,877 वोट मिले थे। नारायण के बागी तेवरों के चर्चा में आने के बाद श्रीकांत बीजेपी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed