फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp assembly bypoll election 2021 result khandwa raigaon prithvipur jobat by poll seat chunav result

MP Bypolls Result 2021: खंडवा, जोबट और पृथ्वीपुर में भाजपा की आसान जीत, रैगांव कांग्रेस ने भाजपा से छीनी

Tue, 02 Nov 2021 07:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 07:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीट जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव में वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। काउंटिंग वाले केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद है। 
 

विज्ञापन
mp assembly bypoll election 2021 result khandwa raigaon prithvipur jobat by poll seat chunav result
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा ने जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस से छीन ली है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा से रैगांव सीट छीन ली है। जोबट में कांग्रेस से दो बार विधायक रहने के बाद भाजपा में शामिल हुई सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को हरा दिया है। रैगांव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा और पृथ्वीपुर में डॉ. शिशुपाल यादव ने जीत हासिल कर ली है। खंडवा संसदीय सीट पर भाजपा ने कब्जा कायम रखा है। 

विज्ञापन

 
इन चार सीटों पर 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें 32 उम्मीदवारों ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में किस्मत आजमाई। वहीं, 16 उम्मीदवार खंडवा लोकसभा सीट पर लड़े। चारों ही सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में रहा। खंडवा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान के निधन से खाली हुई थी। भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल पर भरोसा जताया है। ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर के रहने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी खंडवा शहर से हैं। 
विज्ञापन


जोबट और पृथ्वीपुर में भाजपा ने कांग्रेस छोडक़र पार्टी में शामिल होने वालों को उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों ही सीटों पर 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पृथ्वीपुर में कुछ ही दिन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) छोडक़र भाजपा में आए शिशुपाल यादव को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला ब्रजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर से है, जो कांग्रेस के टिकट पर भावनात्मक आधार पर जीत दर्ज करने का सपना देख रहे हैं। रैगांव में भाजपा के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी की रिश्तेदार प्रतिमा बागरी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने कल्पना वर्मा को चुना है, जो 2018 में जुगल किशोर बागरी से 18 हजार वोट से हारी थी। कल्पना एक मजबूत उम्मीदवार हैं और हारने के बाद भी इलाके में सक्रिय रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की चार सीटों पर मतगणना अपडेट्स
 

जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को हरा दिया है। 30 राउंड की गिनती के बाद 6,080 वोट से सुलोचना रावत ने जीत हासिल की है। एक समय पर तो सुलोचना रावत 10 हजार वोट से आगे निकल गई थी। बाद के राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी हार का अंतर कम करने में कामयाब रहे। 


खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस के राजनारायण के खिलाफ 82 हजार वोट से जीत गए हैं। शुरू में ही पाटिल 55-60 हजार वोट से आगे निकल गए थे। पर बाद में यह बढ़त घटकर 34 हजार के आसपास रह गई थी। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी भाजपा की बढ़त भी मजबूत होती गई।   
 

रैगांव में शुरुआती राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा पिछड़ गई। कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को 12 हजार 600 वोट से हराया। कल्पना को 72 हजार 596 तो बागरी को 60 हजार 331 वोट मिले।  

पृथ्वीपुर में भाजपा के शिशुपाल यादव ने कांग्रेस के नितेंद्र राठौड़ को 10 हजार 749 वोट से हराया। उन्हें 79 हजार 982 वोट मिले। नितेंद्र को 69 हजार 233 वोट प्राप्त हुए। शुरुआती राउंड्स में अच्छी बढ़त बनाने के बाद यादव ने 20 राउंड में 13 हजार से अधिक वोट की निर्णायक बढ़त हासिल की है। पृथ्वीपुर में सिर्फ दो राउंड की गिनती रह गई है।  

चुनाव में छाए रहे ये मुद्दे
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में भाजपा पर महंगाई, बिजली-खाद संकट के साथ ही अन्य मुद्दों को हाइलाइट किया है। कमलनाथ ने तो शिवराज के 17 साल के शासन की कमियां गिनाई। फिर बेरोजगारी, कुपोषण जैसे मुद्दे भी उठाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर क्षेत्र में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। भाजपा ने 12 मंत्रियों और 40 विधायकों को फुलटाइम चुनावी ड्यूटी में लगाए रखा। शिवराज सिंह चौहान ने 40 सभाओं को संबोधित किया। पांच रातें तो उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों में ही बिताईं। कभी किसी आदिवासी के घर भोजन किया तो किसी गरीब के घर जाकर ठहरे। सुबह शेव करने वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ। समय कम बचा था तो पुनासा डैम पर खड़े-खड़े ही एक सभा को संबोधित किया।  



सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना
मप्र के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि 2 नवंबर को सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रेक्षक की उपस्थिति में मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए दो दो हॉल नियत हैं जिनमें सात सात टेबल लगाई है। पोस्टल बैलेट की गणना हेतु निवाड़ी, सतना, आलीराजपुर व खंडवा में अलग से कक्ष स्थापित है। पृथ्वीपुर विधानसभा में 22 राउंड, रैगांव में 23 राउंड, जोबट में 30 राउंड और खंडवा संसदीय क्षेत्र में बागली में 26 राउंड, मांधाता में 23 राउंड, खंडवा में 28 राउंड, पंधाना में 28 राउंड, नेपानगर में 27 राउंड, बुरहानपुर में 32 राउंड, भीकनगांव में 25 एवं बड़वाहा में 24 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना हेतु 340 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।सभी मतगणना स्थलों पर जिला पुलिस बल एवं केंद्रीय अद्र्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed