{"_id":"624c7b0bfa9ef75e3a4d3015","slug":"mp-ajab-hai-sabse-gajab-hai-madhya-pradesh-home-department-transfers-retired-and-deceased-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP अजब है, सबसे गजब है: रिटायर और दिवंगत पुलिस अधिकारियों का भी कर दिया तबादला, एक दिन बाद गृह विभाग ने सुधारी भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP अजब है, सबसे गजब है: रिटायर और दिवंगत पुलिस अधिकारियों का भी कर दिया तबादला, एक दिन बाद गृह विभाग ने सुधारी भूल
Wed, 06 Apr 2022 11:36 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:36 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के स्थानांतरण की 4 अप्रैल को सूची जारी की। इसमें रिटायर हो चुके और कोरोना का शिकार हुए अधिकारियों के भी ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश अजब है सबसे गजब है। यह गाना भले ही प्रदेश का पर्यटन बढ़ाने के लिए बनाया गया हो, हर विभाग पर लागू होता है। नया मामला आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा। गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें ऐसे अधिकारियों का भी तबादला हो गया है, जो रिटायर हो चुके हैं या कोरोना के शिकार हुए हैं।
गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी ने 4 अप्रैल को 167 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के ट्रांसफर आदेश जारी किए थे। इस सूची में 44वें नंबर पर शशि भूषण सिंह रघुवंशी एसडीओपी केलारस मुरैना काे सहायक सेनानी 18वीं वाहिनी, विसबल शिवपुरी ट्रांसफर किया गया। हकीकत तो यह है कि शशि भूषण कुछ माह पहले ही केलारस में एसडीओपी पद से रिटायर हो चुके हैं। उनकी नई पदस्थापना का तो सवाल ही नहीं उठता है। इतना ही नहीं, 159वें नंबर पर जितेंद्र सिंह को कार्यवाहक सहायक सेनानी, 26वीं वाहिनी, विसबल गुना को कार्यवाहक सहायक सेनानी, दूसरी वाहिनी, विसबल ग्वालियर भेजा गया है। सच तो यह है कि जितेंद्र सिंह का कुछ माह पहले कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो चुका है।
विभाग ने एक दिन बाद सुधारी भूल
गृह विभाग का तबादला आदेश 4 अप्रैल की शाम को जारी हुआ था। जैसे ही आदेश जिलों तक पहुंचा, उसका मजाक बनने लगा। बाद में अधिकारियों ने टंकट त्रुटि (टाइपिंग एरर) बताकर अपनी गलती पर पर्दा डाल दिया। पुराना आदेश निरस्त किया और नया आदेश जारी किया।