फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Accident: A high speed bus hit a car in Singrauli

MP: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 50 मीटर बैक दौड़ती रही कार; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

Sun, 03 Nov 2024 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 03 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

MP: सिंगरौली के परसौना-बरगवां मुख्य मार्ग के गडेडिया में बस और कार में जोरदार टक्कर हो जाती है, जिसके बाद कार 50 मीटर पीछे दौड़ गई, हादसे में कार में सवार 2 लोग घायल बताए जा रहें हैं। 

विज्ञापन
MP Accident: A high speed bus hit a car in Singrauli
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले से एक्सीडेंट का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां बस और कार में जोरदार टक्कर हो जाती है, जिसके बाद कार 50 मीटर पीछे दौड़ गई, हादसे में कार में सवार 2 लोग घायल बताए जा रहें हैं। घटना शनिवार की शाम को बरगवां थाने क्षेत्र के परसौना-बरगवां मुख्य मार्ग के गडेडिया में घटित हुई है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार ड्राइवर शनिवार को करीब 5 बजे वाहन मालिक सहदेव वैश्य के दो बच्चों को लेकर बरगवां में घूमने के लिए जा रहा था। जैसे ही गडेडिया में पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रेक लगाने के बाद भी कार 50 मीटर पीछे चली गई। इस दौरान कार के एयर बैग खुल गए, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। इस हादसे में कार में सवार दोनों बच्चों को चोटें आई है, जिनका इलाज जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed