फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: 1479 jiletin road and 1600 detonetar recovered from jawad

टल गया झाबुआ जैसा बड़ा हादसा, विस्फोटक लदी गाड़ी पकड़ी

Wed, 25 Nov 2015 03:23 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
MP: 1479 jiletin road and 1600 detonetar recovered from jawad

मध्यप्रदेश के झाबुआ में हुए हृदयविदारक विस्फोट को तो अभी आप भूले नहीं होंगे, जिसमें जिलेटिन की छडों में विस्फोट होने के कारण सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, नीमच में भी पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ऐसी ही घटना होने से बच गई।

विज्ञापन


जहां पुलिस ने एक चलती वैन से विस्फोट का इतना सामान बरामद किया कि उससे पूरे इलाके में तबाही मच सकती थी। नीमच के जावद कस्बे में सोमवार को पुलिस ने विस्फोट का यह खतरनाक सामान बरामद किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक मारुति वैन राजस्थान का बार्डर पार कर सोमवार शाम को राज्य की सीमा में दाखिल हुई थी। सूचना के अनुसार वैन में विस्फोटक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में लादा गया था जिसे नीमच पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेटिन की 1479 रॉड और 1600 डेटोनेटर बरामद

MP: 1479 jiletin road and 1600 detonetar recovered from jawad

पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोटकों का बड़ा जखीरा राजस्‍थान सीमा से आने वाला है। जिसके बाद जावद पुलिस ने हाइवे पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक वैन की जांच की तो उसमें से 1479 जिलेटिन रॉड और 1600 डेटोनेटर बरामद किए।

ड्राइवर से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वैन में रखे विस्फोटकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों आरिफ मोहम्मद और जगदीश सैन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना इंचार्ज टीसी पवार ने बताया विस्फोटक किस जगह पहुंचाए जाने थे इसका पता नहीं चल सका है। न ही आरोपियों ने इस संबंध में अभी कोई कागजात उपलब्‍ध कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed