{"_id":"6367376cd5cb215e5c13735b","slug":"mother-scolds-daughter-after-seeing-her-in-objectionable-condition-with-lover-minor-hangs-himself-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मां ने बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद डांटा, नाबालिक ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मां ने बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद डांटा, नाबालिक ने फांसी लगाकर दे दी जान
Sun, 06 Nov 2022 10:00 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:00 AM IST
सार
चित्रकूट में एक मां ने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया, जिसके बाद मां ने बेटी और प्रेमी दोनों को जमकर फटकारा, मां की बातों से दुखी होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटनी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। घटना बीते शुक्रवार शाम की है। जानकारी के अनुसार नाबालिग को उसकी मां ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद मां ने लड़की के प्रेमी को जमकर फटकार लगाई थी और बेटी को भी डांटा था। सारे घटनाक्रम के बाद नाबालिग की मां अपने कामों में व्यस्त हो गई, लेकिन नाबालिग को मां की बातें बुरी लगी और उसने खेत में जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना मझगंवा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। शनिवार को नाबालिग का शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना मझगंवा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। शनिवार को नाबालिग का शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
