फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mother-daughter died after parapet collapsed in Dewas, three died after being struck by lightning in Balaghat

हादसों में पांच मौत: देवास के खटांबा में मुंडेर गिरने से मां-बेटी और बालाघाट में बिजली गिरने से तीन की गई जान

Fri, 26 Jun 2026 11:16 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास/बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास/बालाघाट Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 11:16 PM IST
सार

मानसून की बारिश ने प्रदेश में दो बड़े हादसे कर दिए। देवास के खटांबा गांव में तेज बारिश के दौरान मकान की मुंडेर गिरने से मां-बेटी की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वहीं बालाघाट के भीमोड़ी जलाशय के पास वन विभाग के वॉच टावर पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत तथा तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
mother-daughter died after parapet collapsed in Dewas, three died after being struck by lightning in Balaghat
देवास जिले में मुंडेर गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश में वर्षाजन्य हादसों में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है।शुक्रवार को देवास जिले के खटांबा गांव में सूरज पूजन कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश से एक मकान की मुंडेर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। उधर, बालाघाट जिले के बैहर में भीमोड़ी जलाशय के पास वन विभाग के वॉच टावर पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन




खटांबा गांव में सूरज पूजन (मान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में परिजन और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मकान की दीवार की मुंडेर कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में भगवंता बाई और उनकी बेटी लक्ष्मी की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। जबकि सुगन बाई सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। उनका देवास जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीएसपी और बीएनपी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के कर्बला मामले में महापौर परिषद का आदेश निरस्त, अब मैदान में तीन दिन लगेगा मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
देवास जिला अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि घर में सूरज पूजन का कार्यक्रम चल रहा था तभी यह हादसा होने से परिवार में खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

एक भीमोड़ी जलाशय के मछली मारने तो दो घूमने गए थे
बालाघाट जिले के बैहर थाना के भीमोड़ी जलाशय के समीप बने वन विभाग के वॉच टावर पर बिजली गिरने से झामसिंह पिता नन्वा ताराम 30 वर्ष, सतीश पिता दयाल सिंह वल्के 15 वर्ष और लक्की पिता श्रीराम मेरावी 15 वर्ष की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज बैहर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह मछली मारने के लिए भीमोड़ी जलाशय गया था, जबकि सतीश और लक्की दोनों निवासी ग्राम बिरवा जलाशय के तरफ घूमने गए थे, तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। वहीं, रायसिंह अर्मो 40 वर्ष, देवलाल टेकाम 41 वर्ष दोनों ग्राम अतरिया ग्राम भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम 50 वर्ष घायल हो गए। दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच बजे गरज चमक के साथ वर्षा प्रारंभ हो गई। वर्षा से बचने के लिए सभी लोग वॉच टावर के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से दो की मौके पर मौत हो गई और तीन बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed